एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में बारिश हुई, आज के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट, पढ़ें मौसम का हाल

Bihar Weather Forecast: रविवार को राज्य के कई जिलों में बहुत हल्की बूंदाबांदी हुई है. तापमान 2 से 3 डिग्री कम हुआ है. 21 और 22 मार्च को दक्षिण बिहार के कई इलाकों में वर्षा की संभावना है.

Bihar Weather News: प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से तापमान में बेतहाशा वृद्धि हो रही है. कई जिलों में 35 से 36 तक डिग्री तापमान दर्ज किया जा रहा है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है. अब कुछ दिनों के लिए राहत मिलने वाली है. आज (सोमवार) तापमान कुछ कम रहेगा. सोमवार की अल सुबह दक्षिण बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी की चेतावनी दी गई.

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले तीन से चार दिनों तक दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान है. इसका संकेत बीते रविवार (16 मार्च, 2025) को ही मिल गया. रविवार को राज्य के कई जिलों में बहुत हल्की बूंदाबांदी हुई. राजधानी पटना के कुछ क्षेत्रों के अलावा भोजपुर, अरवल, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर और मुंगेर में हल्की वर्षा हुई है. तापमान 2 से 3 डिग्री कम हुआ है. 

कई जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट

सोमवार की अल सुबह मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कई जिलों में वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया. इन जिलों में औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया शामिल है. हालांकि इन जिलों में वर्षा होने का समय आज (सोमवार) सुबह 3:00 बजे से सुबह के 6:00 तक ही बताया गया है. उम्मीद की जा रही है कि बादल छाए रहेंगे. इन जिलों का तापमान पहले की अपेक्षा कुछ गिरेगा.

21 और 22 को भी बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर पाकिस्तान एवं उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से औसत 3.8 किलोमीटर से 5.5 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है. 19 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा. इससे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होगी और उसका असर बिहार में दिख सकता है. 21 और 22 मार्च को दक्षिण बिहार के कई इलाकों में वर्षा की संभावना है.

बीते रविवार को राज्य का तापमान दो से तीन डिग्री गिरा है. सबसे अधिक तापमान बांका में 36.5 डिग्री रहा. राजधानी पटना का पारा 4.2 डिग्री कम हुआ है. अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री तापमान रहा. सबसे कम तापमान सहरसा के अगवानपुर में 16.5 डिग्री रहा.

यह भी पढ़ें- 'उ सबका बेटा गड़बड़ कर रहा है तब ना हमरा बेटा निशांत आ रहा है', विरोधी दल ने किया हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget