एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'खेल अभी बहुत बाकी है, ऑपरेशन लोटस पर भारी रही है लालटेन', RJD नेता मृत्युंजय तिवारी का NDA पर हमला

RJD on Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल के नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि महागठबंधन पूरी तरह से मजबूत है और हमारे विधायक एकजुट हैं. जो खेला शुरु किया गया है, उसका अंत होगा.

Bihar Politics News: बिहार में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट (Floor Test) से पहले राज्य का सियासी पारा काफी चढ़ा हुआ है. सभी पार्टियां अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए दिन-रात एक करने में जुटी हैं. बीजेपी, जेडीयू से लेकर आरजेडी और कांग्रेस के नेता तक सभी अपने विधायकों के एकजुट होने का दावा करते नजर आ रहे हैं.

आरजेडी के नेता मृत्युंजय तिवारी (Mritunjay Tiwari) ने भी दावा किया है कि महागठबंधन काफी मजबूत है और उसके सभी विधायक एकजुट हैं. आरजेडी नेता ने ये भी कहा कि बिहार में अभी जो सरकार बनी है, उसके भविष्य का कोई ठिकाना नहीं है. प्रदेश के भविष्य को बचाने के लिए तेजस्वी यादव की सरकार जरूरी है. 

'महागठबंधन के विधायक एकजुट'

आरजेडी के नेता मृत्युंजय तिवारी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में साफ किया कि उनके सभी विधायक एकजुट हैं. उन्होंने कहा- ''हमारे सभी विधायकों ने एकजुट रहने की इच्छा जताई है. इसमें बुराई क्या है? आज कांग्रेस के भी सभी विधायक आ जाएंगे और वो भी साथ रहेंगे. फ्लोर टेस्ट में अभी कुछ घंटे देर है. 24 घंटे सब साथ रहेंगे. विधायकों ने ठाना है कि बिहार के भविष्य को बचाना है तो तेजस्वी यादव की सरकार जरूरी है. अभी ये जो सरकार बनी है, उसके भविष्य का कोई ठिकाना नही है''.

'ऑपरेशन लोटस' पर भारी लालटेन?

आरजेडी के नेता मृत्युंजय तिवारी ने साफ तौर से संदेश दिया कि महागठबंधन पूरी तरह से मजबूत है. जो खेला शुरु किया गया है, उसका अंत होगा लेकिन खेल अभी बहुत बाकी है. 12 फरवरी यानी सोमवार को सब पता चल जाएगा. महज कुछ घंटे की ही बात है. उन्होंने ये भी कहा कि ये बिहार है. यहां 'ऑपरेशन लोटस' पर भारी पड़ा है ऑपरेशन लालटेन. उन्होंने कहा लालटेन प्रकाश का प्रतीक है और ये गरीबों का बल है. 

'खेल का रोमांच बहुत बड़ा'

आरजेडी नेता ने आगे कहा कि बिहार की जनता की ये पुकार है कि तेजस्वी सरकार तेज रफ्तार से बने. उन्होंने 12 फरवरी को होने वाले घटनाक्रम के सवाल पर कहा कि कल क्या होगा या नहीं होगा, ये अभी पर्दे के पीछे रहने दीजिए. लेकिन इतना जान लीजिए कि सोमवार को बहुत बड़ा कुछ होगा. हमलोग दर्शक बनकर देख नहीं सकते हैं. 12 फरवरी के खेल का रोमांच बहुत बड़ा है. रोमांचक खेल में जो अंतिम बॉल में छक्का मारेगा वो विजय होगा.

ये भी पढ़ें: Giriraj Singh: गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- 'उनकी राजनीति सिर्फ सोशल मीडिया पर', तेजस्वी यादव को भी घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
Advertisement

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget