एक्सप्लोरर

Bihar News: 'इस समय विपक्ष के कई नेता विदेश घूम रहे', बाढ़ग्रस्त जिलों में पहुंचे चिराग पासवान का किस पर है निशाना?

Chirag Paswan: चिराग पासवान ने कहा कि पूरी जिम्मेदारी के साथ राज्य सरकार और हमारी केंद्र की सरकार लोगों को राहत पहुंचाने में लगी हुई है. जरूरत होगी तो केंद्र सरकार सहयोग करने के लिए तैयार है.

Chirag Paswan News: बिहार में बाढ़ के बढ़ते खतरे को लेकर राज्य और केंद्र सरकार एक्टिव मोड में है. मंगलवार (1 अक्टूबर) को बाढ़ग्रस्त जिलों का दौरा करने के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बीते कई दशकों से ज्यादा भयावह बाढ़ की स्थिति हमें इस बार देखने को मिल रही है. उन्होंने कहा कि, पड़ोसी देश नेपाल में जिस तरीके से बाढ़ की वजह से एक विकराल स्थिति बनी हुई है. उसका असर बिहार पर भी देखने को मिल रहा है.

 'सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है'

मैंने बाढ़ से प्रभावित कई क्षेत्रों का जायजा लिया. पहली प्राथमिकता लोगों को राहत पंहुचाना है. हमारी सरकार का प्रयास यह है कि लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो. मैंने खुद प्रशासन के साथ भी बैठक की और हमारी सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी खुद इस विषय का मॉनिटरिंग कर रहे हैं. मैं विश्वास दिलाता हूं कि जितने फंड की जरूरत होगी, केंद्र सरकार सहयोग करने के लिए तैयार है.

हम लोग उनमें से नहीं है कि चुनाव के वक्त शक्ल दिखाएं और उसके बाद दूसरे जगह व्यस्त रहें. विपक्ष के कई ऐसे नेता ऐसे हैं जो इस वक्त विदेश में घूम रहे हैं. ऐसे में पूरी जिम्मेदारी के साथ राज्य सरकार और हमारी केंद्र की सरकार यहां लोगों को राहत पहुंचाने में लगी हुई है.

उन्होंने कहा कि मैं बहुत जल्द प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात करूंगा. जबतक नदियों को जोड़ने की योजना का कार्य नहीं होगा साल-दर-साल यह तस्वीर आती रहेगी. बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की सबसे महत्वाकांक्षी योजना नदियों को जोड़ने की योजना है.

 अब तक 10 लाख की आबादी  प्रभावित

दरअसल बिहार में बाढ़ से 55 प्रखंडों की करीब 10 लाख की आबादी अब तक प्रभावित हुई है. आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, बिहार के 16 जिलों पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, सिवान, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, सारण एवं सहरसा के 55 प्रखंडों में 269 ग्राम पंचायतों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: बिहार में यात्रा के पहले ही दिन मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान- हमारी सरकार बनी तो तेजस्वी होंगे CM और...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget