एक्सप्लोरर

Gaya Accident: गया-पटना नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना, बाइक सवार 2 लोगों की मौत

Gaya Road Accident: गया में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां दो बाइक की सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए.

Two People Died In Gaya: गया के पटना नेशनल हाईवे पर शुक्रवार (08 नवंबर) को बेलागंज के रिसौध के समीप दो बाइक की आमने–सामने टक्कर हो गई है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. नेशनल हाईवे पर हुई इस सड़क दुर्घटना को देख स्थानीय लोग बचाने के लिए दौड़ पड़े, तब तक दोनों युवक की मौत हो चुकी थी. 

दुर्घटना में दो अन्य युवक बुरी तरह घायल

बताया जाता है कि इस सड़क दुर्घटना में दो अन्य युवक बुरी तरह घायल हो गए हैं. घायलों को बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है. मृतक में एक की पहचान बेलागंज के कमालपुर निवासी सुधीर कुमार के रूप में की गई है. वहीं एक अन्य मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.

बताया जा रहा है कि मृतक सुधीर कुमार अपने भतीजा प्रिंस कुमार के साथ चाकंद से सब्जी लेकर लौट था, तभी सड़क दुर्घटना हुई है. घटना की सूचना के बाद मौके पर बेलागंज थाना पुलिस पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया. साथ ही घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

काफी तेजी से जा रहे थे दोनों बाइक सवार 

घटना के बाद मृतक के परिजनो का रो–रो कर बुरा हाल है. पूरे गांव में मातम छाया है. स्थानीय ग्रामीण जय प्रकाश कुमार ने बताया कि गया पटना नेशनल हाई वे पर दोनों बाइक सवार काफी तेज गति से जा रहे थे. दोनों बाइक की आमने सामने की जोरदार टक्कर हुई है. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Crime: बेतिया में छठ व्रती महिला की हत्या, बदमाशों ने धारदार हथियार से काटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget