एक्सप्लोरर

बिहार: छेड़खानी से तंग आकर युवती ने लगाई फांसी, नाराज लोगों ने मनचले की जमकर की पिटाई

स्थानीय लोगों की नजर लड़के पर पड़ गई, जिसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसे मंदिर में बंद कर दिया. वहीं, पुलिस को घटना की सूचना दी.

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में एक मनचले के करतूतों से तंग आकर एक युवती ने फांसी लगा ली. हालांकि, परिजनों की तत्परता से किसी तरह युवती की जान बचाई गई, लेकिन पिछले 1 महीने से वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है. स्थिति यह है कि युवती ना तो खुद से खाना खा पाती है और ना ही शौच भी जा पाती है.

इधर, इस घटना के बावजूद भी लड़के की हरकत में कोई परिवर्तन नहीं आई और वह लगातार युवती के परिजनों को कॉल कर 5 लाख रुपये की मांग करता रहा और पैसे नहीं देने पर भद्दी-भद्दी गालियां भी दीं. इसी क्रम में आज सुबह लड़का अचानक नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरी गंज मोहल्ला पहुंच गया और पीड़िता के बारे में छानबीन करने लगा.

इतने में ही स्थानीय लोगों की नजर उस लड़के पर पड़ गई और लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद में उसे मंदिर में बंद कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी. मनचले की पहचान छोराही थाना क्षेत्र के नारायण पीपर निवासी मुरारी कुमार के रूप में की गई है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आरोपी युवक की जान बचाई.

मिली जानकारी अनुसार आरोपी युवक मुरारी कुमार द्वारा लगातार लड़कियों का मोबाइल नंबर किसी तरह से पता लगा लिया जाता था और फिर वह उन्हें लगातार परेशान किया करता था. इसी से तंग आकर पीड़िता ने तकरीबन 1 महीने फांसी लगा ली थी. फिलहाल पीड़िता के परिजनों ने नगर थाने में लिखित रूप से आरोपी मुरारी कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget