एक्सप्लोरर

बिहार: नगर पंचायत के पैसों पर ठगों की नजर, चेक क्लोनिंग कर निकाल लिए लाखों रुपये 

कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया कि मार्च क्लोजिंग के समय जब बैंक का स्टेटमेंट निकाल कर, राशि मिलान किया गया तो कुछ राशि गड़बड़ दिखी. जांच करने पर अवैध निकासी का मामला सामने आया.

 

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में साइबर ठगों द्वारा नगर पंचायत फण्ड से रुपयों की अवैध निकासी करने का मामला सामने आया है. मामला जिले के मोहनिया नगर पंचायत का है, जहां साइबर ठगों ने चेक क्लोन करके दो बार में लगभग दो लाख रुपये की निकासी कर ली. साइबर अपराधियों द्वारा राजू कुमार और सद्दाम हुसैन के नाम पर निकासी की गई है. 

पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा मार्च में क्लोजिंग का स्टेटमेंट बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से मंगाया गया. स्टेटमेंट देखने के बाद पता चला कि चेक नंबर 13 और 15 से निकासी की गई है, जबकि दोनों चेक नगर पंचायत दफ्तर में सुरक्षित रखी हुई थी. 

सवालों के घेरे में बैंक की भूमिका

मिली जानकारी अनुसार चेक नम्बर 13 से राजू कुमार के नाम पर 95,447 रुपये और 15 से सद्दाम हुसैन के नाम पर लगभग 97,527 रुपये की निकासी अवैध तरीके से की गई है. बैंक से सरकारी राशि की अवैध निकासी पर बैंक ऑफ बड़ौदा, मोहनिया के कर्मियों की भूमिका सवालों के घेरे में है. बिना जांचे-परखे कैसे इतनी बड़ी राशि का भुगतान कर दिया गया, ये सबसे बड़ा सवाल है. 

कार्यपालक पदाधिकारी ने कही ये बात

कार्यपालक पदाधिकारी की मानें तो मोहनिया नगर पंचायत के खाते से चेक संख्या 5 और 6 तक ही भुगतान हुआ है. ऐसे में 5-6 के बाद सीधे 13 और 15 नंबर चेक का भुगतान होना चौंकाने वाली घटना है. 

इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया कि मार्च क्लोजिंग के समय जब बैंक का स्टेटमेंट निकाल कर, राशि मिलान किया गया तो कुछ राशि गड़बड़ दिखी. जांच करने पर अवैध निकासी का मामला सामने आया. उन्होंने कहा, " चेक का भुगतान नगर पंचायत के नाजिर और कार्यपालक पदाधिकारी हस्ताक्षर से होता है, हम लोगों ने भुगतान के लिए कोई हस्ताक्षर नहीं किया है. फिर भी राशि निकल गई. "

उन्होंने बताया कि इस मामले में मोहनिया थाना में अवैध निकासी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और बैंक ऑफ बड़ौदा को पत्र लिखकर सरकारी राशि वापस लौटाने का आवेदन दिया गया है.

यह भी पढ़ें - 

थानाध्यक्ष हत्याकांड: पूर्णिया IG ने छापेमारी टीम में शामिल सात पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

बिहार: सनकी पार्लर संचालक ने युवक की पोल में बांध कर की पिटाई, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget