एक्सप्लोरर

Patna News: पटना में तीन सगे भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, आक्रोशितों ने आरोपी के घर को जलाया 

Three Brothers Shot: एक बार फिर पटना गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया है. बीती रात अपराधियों ने एक ही घर के तीन लोगों को गोली मार दी. तीनों सगे भाई हैं.

One Died in Firing At Patna: राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम देने में लगे हैं. एक बार फिर पटना में खूनी खेल खेला गया है, जहां तीन भाइयों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई. इसमें एक भाई की मौत हो गई, जबकि दो भाई अभी भी गंभीर स्थिति में इलाजरत है. मामला रामकृष्ण नगर थाने का है, जहां पिपराही गांव में बीती रात करीब 10 बजे वारदात को अंजाम दिया गया.

10 की संख्या में आए अपराधियों ने की फायरिंग

जानकारी के मुताबिक चार से पांच बाइक से तकरीबन 10 की संख्या में आए अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें राजेश, शिवम और गजेंद्र नाम के तीन व्यक्ति को गोली लगी और तीनों बुरी तरह घायल हो गए. तीनों को आनन फानन में निजी अस्पताल भेजा गया, जहां राजेश की मौत हो गई और शिवम और गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं. पीड़ित के परिजनों के मुताबिक पास के शेखपुरा गांव के रहने वाले सोनू और मिट्ठू सहित उसके गैंग के लोगों ने गोलीबारी की है.

घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी सोनू के घर को भी जला डाला. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रामकृष्ण नगर थाना की पुलिस सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचे और किसी तरह आरोपी के घर में लगी आग को बुझाया और मामले को शांत कराया. पूर्वी डीएसपी भारत सोनी ने कहा कि इसमें इस घटना में शेखपुरा और पिपराही दोनों गांव के लोग संलिप्त हैं.

जानकारी मिली कि दोनों गांव से तकरीबन 10 की संख्या में अपराधी आए और घटना को अंजाम दिया हैं. उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान हुई है. जल्द ही हम लोग सभी अपराधी को गिरफ्तार कर लेंगे. घटना की वजह क्या है वह अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है. इस घटना में शेखपुरा गांव के सोनू मुख्य आरोपी है. परिजनों के मुताबिक इस घटना को अंजाम देकर सभी बाइक से फरार हो गए.

सीमेंट बालू और इलेक्ट्रॉनिक समान का करते थे व्यवसाय 

बताया जाता है कि राजेश घर के पास ही कंस्ट्रक्शन का समान सरिया, सीमेंट बालू का व्यवसाय कर रहा था, जबकि दोनों भाई गजेंद्र और शिवम इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते थे. मृतक राजेश जमीन का भी कारोबार करता था. बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम घर के पास ही दिया गया है. पहले यह लोग दुकान में लूटपाट करने के लिए पहुंचे, जिसका विरोध  किया गया तो फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में गजेंद्र का चाचा अनिल कुमार यादव की पिछले वर्ष  गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वह भी जमीन को कारोबारी थे.

ये भी पढ़ेंः Bihar Job Issue : 'किसी भी पार्टी की सरकार आ जाए...', सरकारी नौकरी को लेकर IPS विकास वैभव ने की बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget