एक्सप्लोरर

बिहार: ऑक्सीजन पाइप लाइन पर चोरों की नजर, एक महीने में तीन बार की चोरी, पूरा नहीं हो पा रहा काम

एजेंसी मालिक की ओर से चोरी की घटना की शिकायत अस्पताल अधीक्षक से की गई है. लेकिन कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. ऐसे में काम पर लगे कर्मियों का कहना है कि यही स्थिति रही तो बेड तैयार नहीं हो पाएगा.

गया: बिहार के गया जिले में कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल(ANMMCH) को कोविड डेडिकेटेड अस्पताल बनाया गया है. अस्पताल के मदर चाइल्ड हॉस्पिटल बिल्डिंग में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए 100 बेड और आइसोलेशन के लिए 60 बेड की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा मरीजों की संख्या को बढ़ते देख गया डीएम अभिषेक सिंह ने 250 अतिरिक्त बेड तैयार कराने का निर्देश अस्पताल अधीक्षक को दिया है.

एक महीने में की तीन बार चोरी

डीएम के आदेश के बाद ANMMCH के गायनी वार्ड में इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. लेकिन वार्ड के अंदर से ऑक्सीजन पाइप लाइन लगाने के लिए लगाए गए कॉपर पाइप की अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली जा रही है. इस वजह से काम पूरा नहीं हो पा रहा है. पिछले 1 महीने में 3 बार कॉपर पाइप की चोरी की घटना हुई है. चोरी की वजह से पुष्पा सेल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है.

नहीं तैयार हो पाएगा बेड

एजेंसी मालिक की ओर से चोरी की घटना की शिकायत अस्पताल अधीक्षक से की गई है. लेकिन कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. ऐसे में काम पर लगे कर्मियों का कहना है कि यही स्थिति रही तो बेड तैयार नहीं हो पाएगा. चूंकि कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन पॉइंट वाले बेड तैयार करने हैं. लेकिन कॉपर पाइप की चोरी काम में रुकावट पैदा कर रही है.

इधर, इस मामले में गया डीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है. अस्पताल में फिलहाल पर्याप्त बेड उपलब्ध हैं. अस्पताल में भर्ती करने लायक मरीजों को भर्ती किया जा रहा है. सुरक्षा के मद्देनजर 250 बेडों को तैयार करने का निर्देश अस्पताल अधीक्षक को दिया गया है. लेकिन चोरों की वजह से इसमें रुकावट आ रही है. ऐसे में निर्देशित किया जाता है कि अस्पताल प्रबंधन अस्पताल की सुरक्षा में लगी एजेंसी से सारे पैसे वसूले.

यह भी पढ़ें -

बढ़ते संक्रमण के बाद सड़कों पर उतरे CM नीतीश कुमार, अस्पताल में और मरीजों के बीच पप्पू यादव

अच्छी खबर: मुजफ्फरपुर में शुरू हुआ एक और ऑक्सीजन प्लांट, रोजाना इतने सिलेंडर भरने की है क्षमता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget