एक्सप्लोरर

Bihar Stet 2023: बिहार एसटीईटी का नोटिफिकेशन जारी, जानिए योग्यता से लेकर परीक्षा पैटर्न तक सब कुछ

Bihar Stet Notification 2023: शिक्षक बनने की राह देखने वाले अभ्यर्थियों की अच्छी खबर है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एसटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा एसटीईटी 2023 (Bihar Stet Notification 2023) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. बिहार एसटीईटी के लिए आवेदन बुधवार से किया जाएगा. शिक्षक बनने वाले युवा 9 अगस्त से से वेबसाइट bsebstet.com पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2023 तय की गई है. पेपर-1 के तहत हिंदी, उर्दू, मैथिली, बंगला, संस्कृत, अरबी, फारसी, भोजपुरी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, समाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संगीत, ललित कला, नृत्य, विशेष विद्यालय अध्यापक की परीक्षा होगी.

आयु सीमा जानिए

एसटीईटी में पेपर 2 के तहत हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, बांग्ला, मैथिली, मगही, अरबी, फारसी, भोजपुरी, प्राकृतिक, गणित, भौतिकी विज्ञान, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, कृषि व संगीत के विषयों के शिक्षकों के लिए परीक्षा होगी. इस परीक्षा के लिए समान आयु सीमा अधिकतम 37 वर्ष रखी गई है. महिला, ओबीसी, श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी. वहीं, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग के आवेदकों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट मिलेगी.

ऐसे होंगे प्रश्न

एसटीईटी परीक्षा में प्रश्न मल्टीपल चॉइस वाले होंगे. एक प्रश्न पर एक अंक मिलेगा. पेपर 1 और पेपर 2 में 150 प्रश्न होंगे, जिसमें 100 प्रश्न निर्देश विषय से होंगे और 50 अंक कला एवं अन्य दक्षताओं से होंगे. नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. पेपर का पैटर्न राज्य विश्वविद्यालयों में लागू ग्रेजुएट लेवल का होगा. सीबीटी मोड आयोजित होने वाली परीक्षा की अवधि ढाई घंटे की होगी. वहीं, सामान /आर्थिक रूप से कमजोर सामान वर्ग/ पिछड़ा वर्ग /अत्यंत पिछड़ा वर्ग पुरुष और महिला उम्मीदवारों के आवेदन शुल्क एक पेपर के लिए चाहे पेपर वन हो या पेपर टू इसके लिए 960 रुपये शुल्क रखे गए हैं, जबकि दोनों पेपर के लिए 1440 रुपये लगेंगे. अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के पुरुष व महिला उम्मीदवारों के लिए दोनों पेपर में कोई एक पेपर के लिए 760 रुपये तो दोनों पेपर के लिए 1140 रुपये लगेंगे.

लगाना होगा ये प्रमाण पत्र

आवेदन करने में अभ्यर्थी के डॉक्यूमेंट अडेटेड फोटो कॉपी अपलोड करनी होगी. इनमें दसवीं का सर्टिफिकेट और मार्कशीट, 12वीं का सर्टिफिकेट और मार्कशीट, ग्रेजुएशन का सर्टिफिकेट और मार्कशीट, पोस्ट ग्रेजुएशन का सर्टिफिकेट और मार्कशीट, बीएड का सर्टिफिकेट और मार्कशीट और अन्य शैक्षणिक योग्यता अगर हो तो उसका भी प्रमाण पत्र दे सकते हैं. सक्षम प्राधिकार द्वारा जारी आवासीय प्रमाण पत्र ,एससी और एसटी का जाति प्रमाण पत्र, शादी शुदा महिलाओं के लिए पिता के नाम पर जो जाती है, वह प्रमाण पत्र देना होगा. ओबीसी का भी जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा.

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2023: बिहार में देसी गाय के गोबर से बनी राखियां मचाएंगी धूम, 30 या 31 अगस्त किस दिन रहेगा शुभ? जानें

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
राहुल गांधी पर FIR हुई तो क्या बोली BJP? 'अगर कोई…'
राहुल गांधी पर FIR हुई तो क्या बोली BJP? 'अगर कोई…'
'सड़क पर उतरना होगा, यही अंतिम...', CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर बोले RJD के सुधाकर सिंह
'सड़क पर उतरना होगा, यही अंतिम...', CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर बोले RJD के सुधाकर सिंह
नीरज कुमार संग विवाद की चर्चा के बीच अनंत सिंह का दावा, 'JDU में सब...'
नीरज कुमार संग विवाद की चर्चा के बीच अनंत सिंह का दावा, 'JDU में सब...'

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NLSIU के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे CJI सूर्यकांत, कौन होगा चीफ गेस्ट?
NLSIU के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे CJI सूर्यकांत, कौन होगा चीफ गेस्ट?
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
Embed widget