एक्सप्लोरर

बिहार: कोरोना को मात देकर ड्यूटी पर लौटे भोजपुर के SP, बोले- वीआईपी सिंड्रोम से निकलने की ज़रूरत है

सुशील कुमार ने कहा कि मैंने डॉक्टरों की सलाह से दवाई ली और फिर ठीक हो गया. इसी बीच मेरी बेटी भी संक्रमित हो गई तो भी हम लोगों ने उसे होम आइसोलेशन में ही रखा और मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन किया.

पटना: बिहार के आईपीएस अधिकारी और भोजपुर के एसपी सुशील कुमार ने कोरोना पर कैसे जीत हासिल की इसके बारे में उन्होंने विस्तार से बताया है. उन्होंने कोरोना को मात देने के अपने अनुभव को फेसबुक पर शेयर किया है और साथ ही कोरोना को लेकर बने डर को भी कम करने की कोशिश की है. सुशील कुमार का कहना है कि अस्पताल में उन्हें जाने दीजिए जो गंभीर रूप से बीमार हैं.

इस तरह सुशील कुमार ने कोरोना को दी मात सुशील कुमार ने बताया, "मुझे जब 29 जून को कोविड-19 पॉजिटिव डिटेक्ट हुआ. मुझे इससे क़रीब 6 दिन पहले से सर्दी-बुख़ार था. तुरंत कई वरीय अधिकारियों ने पटना एम्स में भर्ती होने की सलाह दी, लेकिन मैंने सोचा, चूंकि मुझे सांस संबंधी कोई विशेष परेशानी नहीं है और सर्दी भी दवाओं के कारण कम हो रही है, तो मुझे होम आइसोलेशन में रहना चाहिए. मैंने डाक्टर से तुरंत सलाह ली और होम आइसोलेशन में चला गया. क्योंकि कई गंभीर मरीज़ों को अस्पताल के ट्रीटमेंट की ज़रूरत है."

उन्होंने कहा कि मैंने डॉक्टरों की सलाह से दवाई ली और फिर ठीक हो गया. इसी बीच मेरी बेटी भी संक्रमित हो गई तो भी हम लोगों ने उसे होम आइसोलेशन में ही रखा और मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन किया. कल उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है.

सुशील कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा, "बस एक दरख्वास्त है सामर्थ्यवान लोगों से कि पैनिक होने की कोई ज़रूरत नहीं है और हमें थोड़ी परेशानियों पर भी अस्पताल में भर्ती हो जाने की ज़रूरत नहीं है. पल्स ऑक्सीमीटर रखिए और शरीर में पल्स और ऑक्सीजन का लेवल मापते रहिए. जब लेवल असामान्य हो तभी अस्पताल जाएं. हिम्मत बनाए रखें. हम सक्षम हैं कि किसी अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं, लेकिन हमसे ज़्यादा बीमार और लाचार आदमी किसी अस्पताल की चौखट पर है, तो उसे ये सभी सुविधाएं पहले मिले ये हमारा नागरिक कर्तव्य है."

सुशील कुमार ने कहा कि यह वीआईपी सिन्ड्रोम से बचकर मानवता की सेवा का समय है. आने वाले समय में आप इसी कारण से याद किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: भारत-चीन के बीच 14 घंटे चली कोर कमांडर स्तर की बैठक, कल नतीजा आने से पहले जानिए क्या-क्या बातचीत हुई  दुनियाभर में कोरोना की दो दर्जन वैक्सीन पर चल रहा काम, अमेरिका में परीक्षण आखिरी चरण में 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget