एक्सप्लोरर

बिहारः नाटकीय ढंग से पीड़िता आरोपी को लेकर पहुंची SP ऑफिस, कहा- 'पिता ने दर्ज कराया झूठा केस'

किशनगंज जिले के कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र में एक अपहरण के मामले में नाटकीय मोड़ आ गया है. यहां पीड़िता खुद अभियुक्त को लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गई.

पटना: किशनगंज जिले के कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र में अपहरण के मामले में नाटकीय ढंग से पीड़िता खुद आरोपी को लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गई. एसपी ऑफिस में पीड़िता ने आरोपी के निर्दोष होने की बात कही. दरअसल तीन जनवरी को कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र के धनगढ़ा पंचायत निवासी लड़की के पिता ने एक युवक पर अपहरण का मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी थी. पुलिस दबिश से परेशान प्रेमी जोड़े ने मीडिया को खबर कर सीधे एसपी के पास जाने की ठानी.

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी थी. नाटकीय ढंग से एसपी ऑफिस पहुंची यह लड़की बालिग है और अपना जन्म प्रमाण पत्र दिखाकर सफाई दे रही है और अपने परिजनों को प्यार का दुश्मन बता रही है. उसका कहना है वह युवक से प्रेम करती है, जो गांव में मुख्यमंत्री जन नल योजना के ठेकेदारी का काम देखा करता था.

दोनों ने भागकर शादी की

युवती को उस युवक से प्यार हो गया है और परिवार के राजी न होने पर उसने 28 दिसंबर को ही भाग कर कोर्ट में शादी कर ली थी. युवती ने कहा, "मेरे पिता को यह मंजूर नहीं था, जिससे उन्होंने पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज करा दिया, अब मैं अपने पति को बचाने पहुंची हूं."

एसपी ऑफिस पंहुचे युवक का कहना है कि वह युवती से प्रेम करता है और 28 दिसंबर को उन लोगों ने शादी कर ली थी. लेकिन लड़की के पिता को यह मंजूर न था और तीन जनवरी को उन्होंने अपहरण का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया. जबकि लड़के ने शादी के तुरंत बाद लड़की के पिता को भी व्हाट्सएप्प पर शादी की जानकारी दी थी.

वहीं इस मामले में एसडीपीओ का कहना है यह जिले के कोढ़ोबाड़ी थाने का मामला है. लड़की के पिता ने लड़की को नाबालिग बताकर अपहरण का मामला दर्ज कराया था. अभी जांच चल ही रही थी कि इस दौरान लड़की बरामद हो गई है. उसने जन्म और विवाह प्रमाण पत्र पुलिस को दिखा दिया है.

इसे भी पढ़ेंः Republic Day: बांग्लादेश सेना की 122 सदस्य की टुकड़ी दिल्ली पहुंची, गणतंत्र दिवस परेड में लेगी हिस्सा

ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने चीन को ठहराया कोरोना वायरस के लिए जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget