एक्सप्लोरर

बिहार: आग में झुलस कर छह बच्चों की मौत, झोपड़ी में खेलने के दौरान हुआ हादसा

फूस से बनी झोपड़ी में सभी बच्चे खेल रहे थे. इसी क्रम में झोपड़ी में आग लग गई और सभी बच्चे आग में फंस गए. ऐसे में जलकर सभी की मौके पर ही मौत हो गयी.

अररिया: बिहार के अररिया जिले में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. घटना जिले के पलासी प्रखंड के चहटपुर पंचायत के कवैय्या गांव की है, जहां आग में झुलसकर छह बच्चों की मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है. मिली जानकारी अनुसार सभी बच्चे खेत के बगल में बने फूस की झोपड़ी में खेल रहे थे. इसी दौरान अचानक झोपड़ी में आग लगने से सभी बच्चे झुलस गए और मौके पर ही सबकी मौत हो गयी.

सूचना के बाद एसपी हृदयकान्त, सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार और सदर एसडीओ पलासी थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. इसके बाद अधिकारियों ने सभी  के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भिजवाया.

बता दें कि फूस से बनी झोपड़ी में सभी बच्चे खेल रहे थे. इसी क्रम में झोपड़ी में आग लग गई और सभी बच्चे आग में फंस गए. ऐसे में जलकर सभी की मौके पर ही मौत हो गयी. आग लगने के कारण का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. स्थनीय लोगों की मानें तो सभी बच्चे झोपड़ी में मक्का पका रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ है.

बता दें कि मृतकों में दो बच्चियां भी शामिल थीं. सभी मृत बच्चे पांच से छह साल के हैं. मृतकों में मोहम्मद यूनिक की पांच साल का बेटा अशरफ, मिन्हाज की छह साल की बच्ची मुन्नी, मोहम्मद फारूक का पांच साल का बेटा बरकश अली, मोहम्मद मतीन का पांच साल का बेटा अली हासन, मोहम्मद तनवीर की पांच साल की बेटी खुशनियार, मोहम्मद मंजूर के छह साल का बेटा दिलवर शामिल हैं. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें - 

सड़क हादसे में घायल लोगों के लिए मसीहा हैं ये महिला, अब तक हजारों लोगों की कर चुकी हैं मदद

बिहार: होली खेलने के बहाने युवक को खेत ले गए दोस्त, फिर गोली मारकर कर दी हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget