एक्सप्लोरर

Bihar Politics: संजय जायसवाल ने आलाकमान के पाले में फेंकी गेंद, कहा- शीर्ष नेतृत्व तय करेगा उम्मीदवार

बीजेपी नेता ने कहा कि औपचारिक रूप से जल्द एलान कर दिया जाएगा कि 12 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार कौन होंगे. विधान परिषद चुनाव एनडीए में बीजेपी, जदयू एवं आरएलजेपी मिलकर चुनाव लड़ रही है.

पटना: एमएलसी चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद सभी की नजर अब उम्मीदवारों की घोषणा पर है. आरजेडी (RJD) ने 23 सीटों पर उम्मीदवार का एलान कर दिया है. वहीं, चिराग पासवान (Chirag Paswan) की पार्टी ने भी रविवार को पांच सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. इधर, संभावना जताई जा रही है कि बिहार बीजेपी (BJP) भी जल्द ही उम्मीदवारों का एलान कर देगी. हालांकि, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर गेंद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के पाले में डाल दी है. 

पार्टी नेतृत्व तय करेगा उम्मीदवार

सांसद संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने कहा कि कल हमने विधान परिषद चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिला अध्यक्षों, जिला एवं क्षेत्रीय प्रभारियों के साथ बैठक की थी. आज पटना में बिहार बीजेपी चुनाव समिति की बैठक हुई. विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों का नाम पर मंथन हुआ. उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की सूची हम लोग केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजेंगे. केंद्रीय आला कमान उम्मीदवारों के नाम तय करेगा.

Bihar News: अमृतसर कांड में गोपालगंज के लाल की मौत, पिता पर गोलियों की बौछार देख बेटे ने भागकर बचाई जान

बीजेपी नेता ने कहा कि औपचारिक रूप से जल्द एलान कर दिया जाएगा कि 12 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार कौन होंगे. विधान परिषद चुनाव एनडीए में बीजेपी, जदयू एवं आरएलजेपी मिलकर चुनाव लड़ रही है. कोशिश है कि संयुक्त रूप से हम लोग नामों की सूची घोषित करें.

ये हो सकते हैं पार्टी के उम्मीदवार

बता दें कि बिहार बीजेपी चुनाव समिति की बैठक रविवार को पार्टी मुख्यालय में संपन्न हुई. बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मंथन हुआ है. बिहार एनडीए में बीजेपी 12 सीटों पर विधान परिषद चुनाव लड़ रही है. सूत्रों के अनुसार बेगूसराय से रजनीश कुमार, रोहतास एवं कैमूर से संतोष सिंह, दरभंगा से सुनील चौधरी, पूर्वी चंपारण से बब्लू गुप्ता, समस्तीपुर से अरुण कुमार, किशनगंज से डॉक्टर दिलीप जायसवाल, कटिहार से अशोक अग्रवाल, सहरसा से नूतन सिंह, गोपालगंज से राजीव रंजन सिंह उर्फ गप्पू सिंह, सारण से सच्चिदानंद राय, सीवान से मनोज सिंह हो सकते हैं बीजेपी के प्रत्याशी.

औरंगाबाद से बीजेपी के विधान पार्षद रहे राजन कुमार सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है इसलिए वहां से प्रत्याशी कौन होगा यह साफ नहीं हो पाया है. विधान परिषद की 24 सीटों पर चार अप्रैल को वोटिंग होनी है. सात अप्रैल को नतीजे आएंगे. एनडीए में बीजेपी 12 JDU 11 और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति सकते पार्टी एक सीट पर चुनाव लड़ रही है.

यह भी पढ़ें -

Samaj Sudhar Abhiyan: काले कपड़े वालों को CM नीतीश की सभा में नहीं मिली एंट्री, JDU नेता को भी उतारनी पड़ी बंडी

Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों के नाम लगभग तय, यहां पढ़ें- पार्टी किन्हें दे सकती है टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget