एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Birthday: 'अगला लंच कतला या रोहू', राहुल गांधी ने जन्मदिन की बधाई पर पूछा, तेजस्वी यादव ने दिया जवाब

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का आज 54वां जन्मदिन है. इस मौके पर तेजस्वी यादव ने उन्हें बधाई दी, जिसका जवाब राहुल ने कुछ इस अंदाज में दिया.

Rahul Gandhi Reply On Tejashwi Yadav post: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार(19 जून) को अपना 54वां जन्मदिन मनाया. कांग्रेस मुख्यालय में इस अवसर पर प्रियंका गांधी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता समेत सैकड़ों समर्थक मौजूद थे. कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने राहुल गांधी को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी. इस मौके पर इंडिया गठबंधन के अहम घटक दल आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने भी राहुल गांधी को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर बधाई दी, जिसका राहुल गांधी ने मजेदार जवाब दिया है. 

तेजस्वी यादव ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन पर बधाई

तेजस्वी यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा कि भाई आपने उल्लेखनीय दूरदर्शिता और नेतृत्व का परिचय दिया है. आपके लंबे, खुशहाल, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना करता हूं. इस पर राहुल गांधी ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया उन्होंने पोस्ट कर लिखा- 'आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भाई, अगला लंच- कतला या रोहू!

राहुल गांधी के इस पोस्ट पर तेजस्वी यादव ने भी तुरंत जवाब दिया और लिखा- निश्चित भाई कतला- फ़्राइड, रोहू- झोर(ग्रेवी). यानी तेजस्वी यादव ने भी बता दिया कि वो कौन सी मछली खिलाएंगे. तेजस्वी ने लिखा कि कतला फ़्राइड रहेगा और रेहू जो होगी वो ग्रेवी वाली रहेगी. दोनों नेताओं के बीच हो रहे इस मजेदार पोस्ट पर उनके समर्थक भी भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं. 

सहनी के साथ तेजस्वी की मछली वाली पोस्ट पर हुआ था विवाद

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान तेजस्वी यादव की मछली वाली पोस्ट काफी चर्चा में रही थी, जिसमें तेजस्वी यादव वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के साथ हेलिकॉप्टर में मछली खाते हुए दिखे थे. अब राहुल गांधी ने भी उनसे मछली की डिमांड कर दी है. जिस पर तेजस्वी यादव ने हामी भी भर दी है. माना जा रहा है कि बहुत जल्द तेजस्वी यादव दिल्ली में राहुल गांधी को मछली पार्टी देगें. इससे पहले राहुल गांधी लालू यादव और तेजस्वी यादव के साथ मटन पार्टी करते हुए नजर आए थे. ये मटन पार्टी सांसद मीसा भारती के आवास पर हुई थी.

इस बार भी मीसा भारती के आवास पर मछली पार्टी होने की उम्मीद है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी तेजस्वी यादव पर होगी. बता दें कि तेजस्वी यादव की मुकेश सहनी के साथ मछली वाली पोस्ट और दिल्ली में मटन पार्टी पर काफी विवाद हुआ था, क्योंकि मटन पार्टी सावन में हुई थी और मछली वाली पोस्ट शिवरात्रि के दिन की थी. जिसे लेकर बीजेपी ने निशाना साधा था कि सावन में मटन पार्टी करने वाले लालू यादव किस तरह के हिन्दू हैं. 

ये भी पढ़ेंः Watch: दिल्ली से दरभंगा आ रही फ्लाइट का AC हुआ बंद, यात्रियों का हुआ गर्मी से बुरा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget