एक्सप्लोरर

'डीजीपी के हाथ में कुछ नहीं, नीतीश कुमार के चेले...', तेजस्वी यादव का बिहार के सीएम पर बड़ा आरोप

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बोलने नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब हमें बहुत अफसोस होता है. उनकी हालत बेचारे वाली हो गई है.

Tejashwi Yadav Targeted Nitish Kumar: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर और बढ़ते अपराध को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार की आज तो स्थिति है, वो राक्षस राज वाली हो गई है. उन्होंने सीएम पर बड़ा आरोप लगाया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार के आस-पास जो उनके चेले बचे हैं, वह पैसा लेकर एसपी और डीआईजी की पोस्टिंग कर रहे हैं. घर में घुसकर लोगों को मारा जा रहा है. ये हालात ऐसे इसलिए हैं क्योंकि नीतीश कुमार के अगल-बगल जो चेले हैं. वह खुलेआम पैसा लेकर पोस्टिंग कर रहे हैं.  

 नीतीश कुमार पर क्या बोलो तेजस्वी यादव?

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि डीजीपी के हाथ में कुछ नहीं है. उनकी अनुशंसा यह होती है कि जिले में कौन आएगा, कौन एसपी जाएगा, लेकिन उसकी पोस्टिंग नहीं होती. जो चढ़ावा देता हैं उसकी पोस्टिंग की जा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बोलने नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब हमें बहुत अफसोस होता है. उनकी हालत बेचारे वाली हो गई है और उनके हाथ में कुछ नहीं है. वह थक चुके हैं वह बेचारे हो चुके हैं. 

विधानसभा चुनाव को लेकर क्या कहा?

तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके अधिकारी एक ही सड़क पर घूमते हैं. हर दिन घूमते हैं इसका क्या मतलब है. आप भी समझ लीजिए. प्रशांत किशोर के यह कहे जाने पर की आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल तीसरे नंबर पर रहेगी का जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा कि कौन क्या बोलता है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. कौन कितने नंबर पर रहेगा यह फैसला जनता करेगी, लेकिन अभी हमारा फोकस बिहार की जनता के दुख को बांटना है और बिहार की जनता एक दूसरे को देख रही है.

ये भी पढ़ेंः Shyam Rajak Resigns: आरजेडी को बड़ा झटका, श्याम रजक ने दिया इस्तीफा, शायराना अंदाज में बयां किया दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget