एक्सप्लोरर

Bihar News: '20 फीसदी से 80 प्रतिशत आबादी को डरा रहे मोहन भागवत, योगी और मोदी'- RJD उपाध्यक्ष तनवीर हसन

Tanveer Hasan: तनवीर हसन ने कहा कि मोहन भागवत देश में नफरत और अलगाव पैदा करना चाहते हैं. इसी एजेंडे पर आरएसएस और बीजेपी चल रही है.

Tanveer Hasan Attack On Mohan Bhagwat: विजयादशमी के अवसर पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में शस्त्र पूजा के दैरान हिंदुओं को लेकर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि असंगठित और कमजोर रहना दुष्टों के अत्याचार को आमंत्रण देना है, क्योंकि कमजोर पर अत्याचारी प्रवृति के लोग हमला करते हैं. मोहन भागवत के इस बयान के बाद देश की राजनीति में एक बार फिर उबाल आ गया है. इसे लेकर आरजेडी उपाध्यक्ष तनवीर हसन ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मोहन भागवत, सीएम योगी और पीएम मोदी 20 फीसदी आबादी से 80 फीसदी आबादी को डराने का काम कर रहे हैं. 

तनवीर हसन ने आरएसएस और बीजेपी पर क्या कहा?

तनवीर हसन ने आगे कहा कि मोहन भागवत हिन्दुओं से एकजुट होने की अपील कर रहे. देश में नफरत और अलगाव पैदा करना चाहते हैं. इसी एजेंडे पर RSS और BJP चल रही है. उनके नस नस में बस यही एक एजेंडा है. भागवत, मोदी और योगी बोल रहे कि बंटोगे तो कटोगे. मैं पूछना चाहता हूं कौन काटने वाला बैठा हुआ है. किसका भय पैदा कर रहे हैं. 20 फीसदी लोगों से 80 फीसदी आबादी को डराने का काम कर रहे हैं. 

आरजेडी उपाध्यक्ष ने आगे कहा कि देश में हिंदू-मुस्लिम कराकर तनाव पैदा करना चाहते हैं. महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों से इन लोगों को कोई मतलब नहीं है. केंद्र सरकार की नाकामियों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बातें की जाती हैं, जो कहीं से भी सही नहीं है. देश को ये लोग किस ओर ले जाना चाहते हैं. यह लोग देश में हिंसा भड़काना चाहते हैं. 

दशहरा रैली में क्या बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत?

बता दें संघ की दशहरा रैली में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदुओं को सचेत किया है. उन्होंने कहा कि हिंदुओं को संगठित और सशक्त रहना चाहिए. दुर्बल रहना अपराध है. असंगठित रहना और दुर्बल रहना यह दुष्टों के अत्याचारों को निमंत्रण देना है. यह बात हिंदुओं को समझना चाहिए. उन्होंने हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की है. अपने संबोधन में आरएसएस प्रमुख ने कहा कि देश में धर्म और संस्कृति का उत्थान होना चाहिए. युवाओं को धर्म का सही अर्थ जानना जरूरी है. भारत आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. पूरी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा तेजी से बढ़ रही है. युवा शक्ति देश को आगे ले जाएगी. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'हर वंदे भारत को हरी झंडी दिखा सकते हैं, रेलवे सेफ्टी नहीं कर सकते, सांसद मनोज झा का PM से सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
PM आवास के पास राहुल गांधी के धरने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'लगता है कि...'
PM आवास के पास राहुल गांधी के धरने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'लगता है कि...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget