एक्सप्लोरर

Bihar News: 'आई किल योर फैमली', नालंदा में रिटायर्ड दारोगा के परिवार को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

Death Threats: नालंदा में बदमाशों ने जिस पर्ची को दरवाजे पर चिपकाया है, उसमें पुष्कर नाम लिखा हुआ है, वह रिटायर्ड दारोगा के पोता हैं. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

Retired Sub Inspector Threats In Nalanda: बिहार के नालंदा में एक रिटायर्ड दारोगा को धमकी दी गई है. बदमाशों ने एक धमकी भरी पर्ची लिखकर दारोगा के घर के दरवाजे पर चिपका दी है. पूरा मामला सोहसराय थाना इलाके के शृंगारहाट मोहल्ला की है, यहां किराए पर रह रहे रिटायर्ड दारोगा के दरवाजे पर पर्ची चिपका कर अज्ञात बदमाशों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी है.

बदमाशों ने की 20 लाख रुपये की मांग 

बदमाशों ने दारोगा से 20 लाख रुपये की मांग की है. रिटायर दारोगा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के भंडारी गांव निवासी अर्जुन पासवान हैं. इस मामले को लेकर मंगलवार को पीड़ित सोहसराय थाना पहुंचे, जहां मामला दर्ज कराया गया है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टेक्निकल टीम के साथ-साथ आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.

पीड़ित रिटायर्ड दारोगा ने बताया कि कुछ दिन पहले वह किराए के फ्लैट में ताला लगाकर पैतृक गांव गए थे. मंगलवार की सुबह फ्लैट पर लौटे तो दरवाजे पर पर्ची सटी हुई थी. पर्ची में लिखा है "आई कील यू पुष्कर आई किल यू फैमिली', यह कोई बच्चों का काम नहीं है. बचना चाहते हो तो 20 लाख रुपया लेकर 1 जनवरी 2025 को एतबारी बाजार आ जाना"  

पर्ची देखने के बाद से परिवार के सदस्य पूरी तरह डरे सहमे हैं. परिजनों ने बताया कि किराए के फ्लैट में वह इसी साल मार्च से रह रहे हैं. बदमाशों ने जिस पर्ची को दरवाजे पर चिपकाया है, उसमें पुष्कर नाम लिखा हुआ है, वह रिटायर दारोगा के पोता हैं. इस पूरे मामले में सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर किया गया है.

थानाध्यक्ष ने मामले में क्या कहा?

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है. टेक्निकल टीम को भी लगाया है. इलाके के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि पर्ची चिपकाने वाले की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी, पीड़ित परिजनों से पूछताछ की जा रही है, पुलिस जल्द इस मामले का खुलसा कर लेगी.  

ये भी पढ़ें: 'ये देखो चोर-चोर, पैसा बांट...', आरजेडी ने विनोद तावड़े के वायरल वीडियो पर कसा तंज, कहा- बीजेपी को वंशानुगत मिला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
चाकू से हमले के बाद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं बच गया लेकिन...
चाकू से हमले के बाद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं बच गया लेकिन...
Patna: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
पटना: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget