एक्सप्लोरर

Bihar Results: तेजस्वी ने कहा- 'थोड़ी सी भी नैतिकता है तो जनादेश का सम्मान करते हुए कुर्सी से हटें CM नीतीश'

तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का जो जनादेश है, वह बदलाव का जनादेश है. अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है नीतीश कुमार में तो उन्हें जनता के फैसले का सम्मान करते हुए सीएम की कुर्सी से हट जाना चाहिए.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा के बाद गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महागठबंधन घटक दल के नेताओं के मौजूदगी में आरजेडी पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का जो जनादेश है, वह बदलाव का जनादेश है. अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है नीतीश कुमार में तो उन्हें जनता के फैसले का सम्मान करते हुए सीएम की कुर्सी से हट जाना चाहिए.

तेजस्वी ने बिहार की जनता के धन्यवाद करते हुए कहा, "जनता का फैसला महागठबंधन के पक्ष में और चुनाव आयोग का नतीजा एनडीए के पक्ष में आया है." उन्होंने कहा कि ये पहली घटना नहीं है, 2015 में भी जनादेश हमारे पक्ष में था, लेकिन चोर दरवाजे से बीजेपी ने सरकार बना ली थी.

तेजस्वी ने कहा कि इस बार के चुनाव में जो सही मुद्दा था, जो जनता का मुद्दा था गरीबी, भूखमरी, रोजगार, नौकरी इन सबको हमने चुनाव का मुद्दा बनाया. आज सबलोगों में आक्रोश है क्योंकि धन, बल और छल किया गया. शक्तिशाली प्रधानमंत्री और हमारे मुख्यमंत्री ने जोड़-भाग-गुणा सब प्रयोग किया लेकिन 31 साल के नौजवान को हरा नहीं पाए.

तेजस्वी ने कहा, " हम धन्यवाद यात्रा निकालेंगे. हमारा मानना है कि जीत हमारी हुई है.पहली बार देश के किसी विपक्ष ने एक एजेंडा सेट किया. सरकार में जो लोग धन, छल से बैठ रहे हैं. उनसे कहेंगे कि बस चार दिन की चांदनी है. बिहार की जनता हमारे साथ है. अगर जनवरी तक शिक्षा, रोजगार के मामले में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे."

मालूम हो कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज आरजेडी के सभी नवनिर्वाचित विधायकों की प्रदेश आरजेडी कार्यालय में बैठक बुलाई थी. बैठक में तेजस्वी यादव ने सभी 75 नवनिर्वाचित विधायकों को संबोधित किया और जीत की बधाई दी. साथ इस बैठक में तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता भी चुना गया.

यह भी पढ़ें- 

तारिक अनवर बोले- कांग्रेस की वजह से नहीं बनी महागठबंधन की सरकार, AIMIM की एंट्री पर जताई चिंता बिहार में सिपाही के 8415 पदों पर होगी बहाली, अभ्यर्थी 13 नवंबर से कर सकेंगे आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget