एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में मूसलाधार बारिश की संभावना, आज के लिए 6 जिलों में अलर्ट, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Bihar Weather Update: गुरुवार को राज्य के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं दिखा. कई जिलों में वर्षा के बावजूद तापमान में कमी नहीं आई. राज्य का औसत तापमान 35 से 36 डिग्री के करीब रहा.

Bihar Weather Forecast: बिहार में आज (13 सितंबर) से चार दिन तक मौसम बदलने जा रहा है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 16 सितंबर तक राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा. इस बीच कई जिलों में मूसलाधार बारिश होगी. साथ ही कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और तापमान में भी कमी का अनुमान है. खासकर दक्षिण बिहार में इसका असर अधिक दिखेगा. पढ़िए आपके शहर में मौसम कैसा रहने वाला है.

गुरुवार को जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज राज्य के छह जिलों में भारी वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है. जिन छह जिलों में भारी वर्षा होने की चेतावनी है उनमें दक्षिण बिहार का मध्य और पूर्वी इलाका शामिल है. शहर के अनुसार देखें तो गया, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर और लखीसराय में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है. हालांकि इसके आसपास के जिलों में भी इसका असर देखा जा सकता है. 

अधिसंख्य जिलों में अभी उमस भरी गर्मी

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अभी तक बिहार में औसतन आर्द्रता की मात्रा 60 से 80% तक बनी हुई है. इसी कारण बिहार के अधिसंख्य जिलों में उमस भरी गर्मी बरकरार है. एक चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर बंगाल की खाड़ी में बांग्लादेश के तटीय प्रदेश के आसपास बना हुआ है. यह चक्रवातीय परिसंचरण धीरे-धीरे पश्चिम उत्तर की ओर बढ़ रहा है. इससे बंगाल की खाड़ी के तटीय प्रदेशों में निम्न दबाव बनने की संभावना है. इसका असर बिहार के मानसून पर दिखेगा. ऐसे में आज शाम के बाद से मानसून की गतिविधि में बदलाव होने के संकेत हैं.

गुरुवार को मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में सीतामढ़ी में 99.8 मिलीमीटर, सहरसा में 91.4, दरभंगा में 77.8, शिवहर में 70.02 और पूर्वी चंपारण में 68 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा दर्ज की गई है. पश्चिम चंपारण में 60.2, खगड़िया में 58.6, बेगूसराय में 46, मधुबनी में 40.8, जमुई में 38.6, भोजपुर में 36.02, पूर्णिया में 36.02, शेखपुरा में 30.02 और समस्तीपुर में 24.4 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज हुई. गुरुवार की शाम और रात्रि में नवादा, गोपालगंज, गया, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, बांका, गोपालगंज, सीवान और वैशाली में भी हल्की वर्षा दर्ज की गई है.

गुरुवार को राज्य के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं दिखा. पटना में उमस भरी गर्मी रही. 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे अधिक तापमान मधुबनी में 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा. कई जिलों में वर्षा के बावजूद तापमान में कोई कमी नहीं आई. राज्य का औसत तापमान 35 से 36 डिग्री के करीब रहा.

यह भी पढ़ें- Dengue in Bihar: पटना में रहते हैं तो डेंगू से हो जाएं सावधान, NMCH में अब तक 2 मौत, अभी 18 लोग भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget