एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार के साथ 'खेल' करेगी BJP? नीति आयोग की बैठक में क्यों नहीं गए? RJD का बड़ा दावा

Bihar Politics: आरजेडी ने कहा कि नीतीश कुमार तो जानते हैं कि यह नीति आयोग की बैठक नहीं बीजेपी की बैठक है. इसमें ना कुछ होना है और ना कुछ मिलना है. पढ़िए पूरी खबर.

Bihar CM Nitish Kumar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में शनिवार (27 जुलाई) को दिल्ली में हुई नीति आयोग की बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) शामिल नहीं हुए. इसको लेकर अब सियासी गलियारे में बयानबाजी शुरू हो गई है. हालांकि इस बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे. बिहार से उपमुख्यमंत्री, मुख्य सचिव आदि पहुंचे. इस बीच आरजेडी (RJD) ने दावा करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार को डर सता रहा है कि बीजेपी उनके साथ खेल करेगी.

नीति आयोग की बैठक को लेकर आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार जाकर क्या करेंगे? वह तो जानते हैं कि यह नीति आयोग की बैठक नहीं बीजेपी की बैठक है. इसमें ना कुछ होना है और ना कुछ मिलना है. नीतीश कुमार के बजट की सराहना पर मृत्युंजय तिवारी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा, "नीतीश कुमार जी दाएं हाथ से खाते हैं तो बाएं हाथ को पता नहीं चलता है, वह बजट को सराहते हैं तो फिर समझ लीजिए कि वह उल्टा सोच रहे हैं."

'बीजेपी सभी सहयोगी दलों को तोड़ेगी और बर्बाद करेगी'

मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "सवाल है कि वह जान रहे हैं कि बिहार को कुछ मिलना है नहीं. बिहार को कुछ दिया नहीं और उनके सहयोग से सरकार है. बीजेपी धीरे-धीरे जैसे हनीमून का पीरियड खत्म होगा तो सभी सहयोगी दलों को तोड़ेगी और बर्बाद करेगी." आगे कहा, "बिहार की जनता तो नीतीश जी से सवाल करेगी कि बिहार को क्या दिया? मुख्यमंत्री क्या बोल सकते हैं कि विशेष राज्य के दर्जे की मांग खत्म हो गई." मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार अंदर से पूरा नाराज हैं और उनको डर भी सता रहा है कि बीजेपी उनके साथ खेल करेगी. नीतीश कुमार क्या फिर से पाला बदलेंगे? इस पर कहा कि इसकी क्या गारंटी है कि वह पाला नहीं बदलेंगे?

जेडीयू ने क्या कहा?

उधर नीति आयोग की बैठक में सीएम नीतीश कुमार के नहीं जाने पर जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया है कि इस बार भी दोनों उपमुख्यमंत्री बैठक में शामिल होने गए थे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बैठक में क्यों शामिल नहीं हुए इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है.

यह भी पढ़ें- VIDEO: आध्यात्मिक पथ पर चल रहे हैं सीएम नीतीश के बेटे, स्पीकर खरीदने आए निशांत ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget