एक्सप्लोरर

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा ने भी माना, ‘अधिकारी बात नहीं सुनते हैं’, कहा- नीतीश कुमार बर्दाश्त नहीं करेंगे

Upendra Kushwaha Bihar Yatra: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लोगों ने इस संबंध में उनसे शिकायत की है. पार्टी के अधिकृत लोगों ने भी जानकारी दी है कि अधिकारी नहीं सुनते हैं.

पूर्णियाः जेडीयू (JDU) संसदीय दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) बिहार यात्रा (Bihar Yatra) पर अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं. हर जगह लोगों की समस्याओं से रूबरू भी हो रहे हैं. मंगलवार को पूर्णिया में उन्होंने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि लोगों से मिलने के बाद पता चला कि उनके पास कई तरह की समस्याएं हैं. लोगों का कहना है कि अधिकारी बात नहीं सुनते हैं, जिसे वह भी मानते हैं.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अधिकारियों के मामले में पार्टी के लोगों ने भी शिकायत की है, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं. उन्होंने कहा कि अधिकारियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संदेश को ग्रहण करना चाहिए. पार्टी के जो भी अधिकृत लोग हैं उनकी बातों को सुनना ही पड़ेगा. उन्होंने कहा कि जो जायज है वह ठीक है लेकिन बात तो सुननी पड़ेगी.

इस दौरान बातचीत में उपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि बिहार में सरकारी अफसर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते. सत्ताधारी दल के नेताओं और पदाधिकारियों की बात को भी अधिकारी नजरअंदाज करते हैं और अनदेखी कर निकल जाते हैं. जनता की समस्याओं के प्रति अधिकारी कोई प्रतिक्रिया नहीं देते हैं.

मदन सहनी ने कहा था- अधिकारी नहीं सुनते बात

बता दें कि अफसरों की तानाशाही से परेशान होकर नीतीश कैबिनेट के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने इस्तीफे की पेशकश की थी और कहा था कि अफसरों की तानाशाही से तंग आकर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का मन बनाया है. उनके इस बयान के बाद ही बिहार में सियासी घमासान शुरू हो गया था. विपक्ष ने इस बयान को आड़े हाथों ले लिया और कई दिनों तक यह कहा जाता रहा कि बिहार में अधिकारी सरकार की बात नहीं सुनते हैं.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Board: 2023 की मैट्रिक परीक्षा के लिए अब 30 सितंबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन, बोर्ड ने फिर बढ़ाया समय

Muzaffarpur Cylinder Blast: गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मौत, बच्चों के लिए दूध उबालने गई थी मां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget