एक्सप्लोरर

सुशील मोदी ने ललन सिंह से पूछा ऐसा सवाल कि जवाब देना होगा मुश्किल, तेजस्वी का नाम भी लिया

Bihar Politics: सुशील मोदी इन दिनों जेडीयू और नीतीश कुमार को लेकर खूब सवाल कर रहे हैं. वहीं, शनिवार को एक बार फिर उन्होंने ललन सिंह पर हमला बोला है.

पटना: कुढ़नी उपचुनाव (Kurhani By Election Results 2022) में जेडीयू (JDU) की हार के बाद बीजेपी (BJP) के राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी (Sushil Modi) लगातार महागठबंधन पर हमलावर हैं. इसको लेकर सुशील मोदी और जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को ललन सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कुढ़नी उपचुनाव और गुजरात में हुए चुनाव को लेकर सवाल कर दिया. इस दौरान सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का भी नाम लिया.

सुशील मोदी ने ललन सिंह पर बोला हमला

सुशील मोदी इन दिनों बिहार की राजनीति में काफी सक्रिय हैं, वो लगातार जेडीयू और आरजेडी के नेताओं पर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने एक बार फिर ललन सिंह पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कुढ़नी और गुजरात पर ललन सिंह चुप क्यों है? लल्लन सिंह की दूसरी पारी की शुरुआत हार से हो रही है. बेहतर है कि जेडीयू अपना विलय राजद में कर तेजस्वी यादव को बिहार की कमान सौंप दें.

जेडीयू को मिला 0% मत - सुशील मोदी

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि जेडीयू के बापूनगर विधानसभा के उम्मीदवार पठान इम्तियाज सिदखान ने 30 वोट लाकर गुजरात में सबसे कम वोट लाने का रिकॉर्ड बनाया है. चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा को 52.50 प्रतिशत मत मिला. भाजपा ने गुजरात में 156 सीट जीतकर रिकॉर्ड कायम किया है. वहीं, जेडीयू को शून्य प्रतिशत मत प्राप्त हुए. 'आप' ने 13 प्रतिशत वोट प्राप्त कर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त कर लिया और जेडीयू 0% मत प्राप्त कर क्षेत्रीय पार्टी के दर्जे तक सीमित रह गई.

'आप को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा'

विपक्षी एकता पर निशाना साधते हुए सुशील मोदी ने कहा कि विपक्षी एकता मरे हुए घोड़े के समान है, जिसको जितनी भी चाबुक लगाई जाए, वह घोड़ा और खड़ा नहीं हो सकता. केजरीवाल ने अपने बलबूते पर दो राज्यों में सरकार और राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा 'आप' को दिला दिया. वहीं, नीतीश कुमार अपने गृह राज्य में भी बड़ी मुश्किल से 45 सीट अपनी पार्टी को जिता पाए थे.

ये भी पढ़ें: Bihar: 'सात क्या 15 पार्टी का गठबंधन हो... बिहार में कमल ही खिलेगा', शाहनवाज हुसैन का महागठबंधन पर सीधा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget