Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा ने दी सुशील कुमार मोदी को जन्मदिन की बधाई, मैसेज ने बढ़ाई सियासी हलचल
Sushil Modi Birthday: बीजपी नेता सुशील कुमार मोदी के बर्थडे पर गुरुवार को बधाई का तांता लगा रहा. वही, इस मौके पर जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने भी ट्वीट की है.

पटना: बीजेपी नेता राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) का आज (गुरुवार) जन्मदिन है. इस मौके पर कई राजनीतिक दिग्गजों ने बधाई दी. वहीं, उनके जन्मदिन के मौके पर जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने भी ट्वीट कर बधाई दी है. इस ट्वीट के बाद बिहार की सियासत में तरह- तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है. कुछ दिन पहले ही उपेंद्र कुशवाहा ने सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) मामले को लेकर कहा था कि ऐसे बयान गठबंधन के लिए सही नहीं है.
आरजेडी और जेडीयू सबकुछ ठीक नहीं
उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर लिखा है कि 'बिहार के उपमुख्यमंत्री रहे राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें' वहीं, इस ट्वीट के बाद कई कयास लगाए जा रहे हैं. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन दिनों आरजेडी और जेडीयू में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. इसको लेकर बीजेपी लगातार हमला भी बोल रही है. बीजेपी जल्द गठबंधन टूटने की भी बात कह रही है.
उपेंद्र कुशवाहा ने आरजेडी को दिया था संदेश
बता दें कि आरजेडी नेता सुधाकर सिंह इन दिनों लगातार सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सुधाकर सिंह के बयान को बिहार में खूब बयानबाजी भी हो रही है. आरजेडी इसे पार्टी की बयान नहीं मान रही है तो वहीं, जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने साफ कहा था कि इस तरह का बयानबाजी गठबंधन के लिए ठीक नहीं है. तेजस्वी यादव को अपने सभी विधायकों को नियंत्रित करना चाहिए. वहीं, बीजपी नेता सुशील कुमार मोदी के बर्थडे पर गुरुवार को बधाई का तांता लगा रहा. इस मौके पर बीजेपी कार्यालय के बाहर टाइगर वाला पोस्टर चर्चा का विषय बना रहा.
ये भी पढ़ें: Nitish Kumar Yatra: सीएम की यात्रा शुरू, RJD का सपोर्ट तो बीजेपी कस रही तंज, शिवानंद को नीतीश की सेहत की चिंता























