एक्सप्लोरर

Bihar Politics: लालू यादव के बयान पर मचा बवाल, JDU ने कहा- फिक्स है मैच, BJP बोली- कांग्रेस से डर गए हैं RJD सुप्रीमो

Bihar Politics: बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, " लालू यादव कांग्रेस से डरे हुए हैं. उनको पता है कि कांग्रेस उनको रसातल के गर्त में भेज देगी. कांग्रेस से डरा हुआ आदमी कांग्रेस से समझौते की ही बात करेगा."

पटना: बिहार आने से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव (RJD Chief Lalu Yadav) ने कांग्रेस (Congress) प्रभारी भक्त चरण दास (Bhakta Charan Das) पर विवादित बयान दिया था. वहीं, अब उन्होंने फिर एक बार बिहार कांग्रेस और उनके नेताओं को 'छुटभैया' कहकर संबोधित किया है. उन्होंने कहा कि नेशनल स्तर पर वो कांग्रेस को मुख्य विपक्षी पार्टी मानते हैं. उसे मुख्य भूमिका में रहना चाहिए. लेकिन यहां (बिहार) पर छुटभैया लोग कुछ-कुछ काम करते रहते हैं. अब लालू यादव के इस बयान पर बवाल मच गया है. बीजेपी और जेडीयू नेताओं ने इस मुद्दे पर लालू यादव को घेरा है. 

पिछलग्गू बनकर ही रहेगी कांग्रेस

जेडीयू (JDU) प्रवक्ता निखिल मंडल (Nikhil Mandal) ने कहा, " लालू यादव आज भी कह रहे हैं कि नेशनल लेवल पर हम कांग्रेस को मानते हैं. ये अलग बात है कि वो प्रदेश लेवल पर कांग्रेस को जानते नहीं हैं. ये बात स्पष्ट करता है कि मैच फिक्स है. इन लोगों ने मैच फिक्स कर रखा है.  सभी जानते हैं कि कांग्रेस का मतलब गांधी परिवार. अब जब आप राष्ट्रीय स्तर पर सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को मानते हैं तो बचता ही क्या है. वैसे भी कांग्रेस के पास विकल्प क्या है. चाहे आप उसे भकचोंधर कहें या छुटभैया कहें बिहार में तो आरजेडी की पिछलग्गू बनकर ही रहेगी."

Bihar Crime: प्रेमिका से शादी के बाद गांव में ही रहने लगा युवक, लड़की के पिता को नहीं हुआ बर्दाश्त, जिसका डर था वही हुआ

कांग्रेस से डर गए हैं लालू यादव

वहीं, बीजेपी (BJP) प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा, " लालू यादव ने पहले कांग्रेस के बड़े नेता को भकचोंहर दास कहकर अपमानित किया. अब वो बिहार कांग्रेस और उसके नेताओं को छुटभैया कह रहे हैं. लालू यादव कांग्रेस हाई कमांड से पंगा नहीं लेना चाहते हैं. उनको पता है कि चारा घोटाला मामले में जांच बैठाने और चार्जशीट तैयार करने का काम कांग्रेस के इशारे पर हुआ था. पहली बार लालू यादव जेल भी कांग्रेस के शासनकाल में गए. बीजेपी के शासनकाल में उन्हें बेल भी मिल गया." 

उन्होंने कहा, " लालू यादव कांग्रेस से डरे हुए हैं. लालू यादव को पता है कि कांग्रेस उसको रसातल के गर्त में भेज देगी. कांग्रेस से डरा हुआ आदमी कांग्रेस से समझौते की ही बात करेगा. लालू यादव डरे हुए हैं क्योंकि वो सोच रहे कि जिस तरह से कांग्रेस ने उन्हें निपटाया वो तेजस्वी यादव को भी निपटा देंगे. इसलिए वो रास्ता खुला रखना चाहते हैं."

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: देश में सबसे ज्यादा घमंडी शख्स कौन है? जानिए लालू प्रसाद यादव की जुबानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tej Pratap Yadav: पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- 'आवाज को…'
पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- 'आवाज को…'
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget