एक्सप्लोरर

Bihar: बिहार पुलिस को मिलेंगे 30 प्रशिक्षित कुत्ते, ड्रग्स, बम और शराब पकड़ेंगे झटपट

Bihar Police: बिहार पुलिस के श्वान दस्ते में 30 नए प्रशिक्षित कुत्ते शामिल होंगे. इनकी संख्या 97 हो जाएगी. ये विस्फोटक, शराब, मादक पदार्थों की पहचान और वीवीआईपी सुरक्षा में सहयोग करेंगे.

बिहार पुलिस के श्वान दस्ते (Dog Squad) की ताकत जल्द ही और बढ़ने वाली है. राज्य पुलिस में सुरक्षा और अपराध नियंत्रण की क्षमता को मजबूत करने के लिए 30 नए प्रशिक्षित कुत्तों को दस्ते में शामिल किया जाएगा. यह जानकारी बुधवार को पटना में अतिरिक्त महानिदेशक (सीआईडी) प्रशांत कुमार ने दी.

प्रशांत कुमार ने बताया कि फिलहाल इन कुत्तों को हैदराबाद के मोइनाबाद स्थित इंटीग्रेटेड इंटेलिजेंस ट्रेनिंग एकेडमी (IITA) में प्रशिक्षित किया जा रहा है. अगले दो से तीन महीनों में यह सभी कुत्ते बिहार लौटेंगे और श्वान दस्ते का हिस्सा बन जाएंगे.

इन कुत्तों के शामिल होने से दस्ते की कुल संख्या 97 हो जाएगी. वर्तमान में बिहार पुलिस के पास 67 प्रशिक्षित कुत्ते हैं, जबकि स्वीकृत संख्या 200 है.

50 अतिरिक्त कुत्तों की खरीद की प्रक्रिया शुरू

प्रशांत कुमार ने आगे बताया कि दस्ते का दायरा और जिम्मेदारी बढ़ने के कारण इसमें कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है. इसी क्रम में पंजाब स्थित होमगार्ड प्रशिक्षण संस्थान से 50 अतिरिक्त कुत्तों की खरीद की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. यह प्रक्रिया भी अगले कुछ महीनों में पूरी कर ली जाएगी.

वर्तमान में दस्ते में मौजूद 67 कुत्तों में से 19 कुत्तों को विस्फोटक सामग्री की पहचान करने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है. 21 कुत्तों को अपराधियों का पीछा करने की कला सिखाई गई है, जबकि 21 कुत्ते शराब की पहचान करने में माहिर हैं. इसके अलावा छह कुत्ते मादक और मन:प्रभावी पदार्थों का पता लगाने में दक्ष हैं.

दस्ते में इन कुत्तों को किया गया शामिल

बिहार पुलिस के श्वान दस्ते में विभिन्न नस्लों के कुत्ते शामिल हैं. इनमें 55 लैब्राडोर, छह बेल्जियन मालिनोइस, चार जर्मन शेफर्ड और दो गोल्डन रिट्रीवर हैं. ये सभी कुत्ते फिलहाल राज्य के अलग-अलग पुलिस रेंज मुख्यालयों में तैनात हैं.

इन कुत्तों को वीवीआईपी कार्यक्रमों के सुरक्षा में लगाया जाएगा

एडीजी ने कहा कि इन कुत्तों का उपयोग केवल अपराध और मादक पदार्थों की पहचान तक सीमित नहीं है, बल्कि इन्हें वीवीआईपी कार्यक्रमों के सुरक्षा निरीक्षण में भी लगाया जाता है. हाल के दिनों में कुत्तों की मदद से अवैध शराब की कई खेपों का सफलतापूर्वक पता लगाया गया और उन्हें जब्त किया गया.

उन्होंने यह भी कहा कि श्वान दस्ते के महत्व को देखते हुए आने वाले समय में इसकी क्षमता को दोगुना करने की योजना है. प्रशिक्षित कुत्तों की संख्या बढ़ने से अपराधों की जांच, मादक पदार्थों की पहचान और सुरक्षा से जुड़े कार्यों में बिहार पुलिस को और मजबूती मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Bihar MLC Election Results: बांकीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, जनसुराज ने लगाए आरोप
Bihar MLC Election Results: बांकीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, जनसुराज ने लगाए आरोप
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
नालंदा: भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का आज आगाज, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
नालंदा: भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का आज आगाज, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget