एक्सप्लोरर

Motihari Crime: मोतिहारी में पत्नी के प्रेमी को गला घोंट कर मारा, गड़ासी से कांटे दोनों हाथ, हत्यारे के जूते से हुआ खुलासा

Motihari Murder: मोतिहारी में पुलिस ने एक निर्मम तरीके से हुई हत्या का खुलासा किया है. मृत युवक अपने माता पिता का एकलौता पुत्र था, जिसका एक शादीशुदा महिला से तीन सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

Murder Case Disclose In Motihari: मोतिहारी जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में रविवार (26 मई) को दसई साहनी के एकलौते पुत्र की हत्या कर नदी किनारे शव फेंकने के मामले में मोतिहारी पुलिस ने खुलासा किया है. शव के पास से हत्यारे का जूता बरामद कर आरोपी की पहचान की गई.  मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है. पुलिस के मुताबिक हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है. हत्या कर शव फेंकने के समय आरोपी का जूता छूट गया था, जूता के आधार पर अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने हत्यारे को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया है.

प्रेमिका संग पति और भांजे ने मिलकर की हत्या

इस मामला में प्रेमिका संग पति और भांजे तीनों ने मिलकर हत्या की है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पूछताछ में हत्या करने की बात स्वीकार भी कर ली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के उज्जैनलोहियार गांव के दसई सहनी के एकलौता पुत्र संजीत कुमार (23 वर्ष) शनिवार की रात गांव से एक बारात में गाड़ी लेकर जिले के भोपतपुर बझिया गया था, जहां से देर रात बारात से लौट आया लेकिन घर नही पहुंचा. तब रविवार की सुबह गांव के पास नदी किनारे शव बरामद हुआ. संजीत कुमार की हत्या करने के साथ ही दोनों हाथ काट कर शव के पास फेंका हुआ था.

इसकी सूचना पर हरसिद्धि थाना और अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे घटना में स्कॉट डॉग एवं एफएसएल टीम बुलाकर जांच कराई वही जांच में घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा, तेज धारदार गड़ासी और हत्यारे का जूता बरामद किया गया. अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जूते के आधार पर हत्या के 24 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा कर लिया गया है. वहीं अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि उज्जैन लोहियार गांव के शिवपूजन सिंह की पत्नी नेहा देवी से मृतक संजीत कुमार का प्रेम प्रसंग करीब तीन सालों से से चल रहा था. जिसकी भनक प्रेमिका के पति शिवपूजन सिंह को लग गई.

2 बजे रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा

हालांकि प्रेमिका का पति शिवपूजन सिंह दूसरे राज्य में प्राइवेट जॉब करता था. जानकारी मिलने पर गांव लौटा और अपने ही भांजे के साथ हत्या का प्लान बनाया. हत्या के रात प्रेमिका नेहा देवी से फोन करवाया मिर्तक संजीत को तो संजीत फोन पर कहां हम बारात में गाड़ी चला कर आए हैं. अभी नहीं मिल सकते हैं फिर बारात से लौटने के बाद करीब 2 बजे रात में गांव के समीप नदी किनारे संजीत अपने प्रेमिका से मिलने गया. जहां घात लगाए प्रेमिका के पति और भांजा पहले से मौजूद थे. वही प्रेमिका नेहा के पास जैसे ही प्रेमी गया प्रेमिका के पति और भांजा ने प्रेमिका के दुपटा से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. फिर तेज धारदार गड़ासी से दोनों हाथ काटकर शव को वहीं फेंक भाग गया. वहीं भांजा अभिषेक कुमार का जूता छूट गया, जिससे हत्याकांड का खुलासा हो सका. 

ये भी पढ़ेंः Elections 2024: पवन सिंह के साथ खेसरी लाल को देख बेकाबू हो गए समर्थक, चुनावी सभा में भीड़ ने तोड़ी कुर्सियां, पुलिस के छूटे पसीने

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget