एक्सप्लोरर

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: धांधली के मामले में 14 गिरफ्तार, दो परीक्षार्थी… 12 सरगना के सदस्य

Bihar Police Constable Recruitment Exam: बिहार के शेखपुरा में ये सभी पकड़े गए हैं. सभी आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

बिहार के शेखपुरा में सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली करने वाले मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने भर्ती परीक्षा में धांधली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए अभ्यर्थियों में अधिकतर बायोमेट्रिक करने वाले हैं.

इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी डॉ. राकेश कुमार ने बताया, "सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर इनपुट प्राप्त हुआ कि एक रैकेट धांधली करने की फिराक में है. जानकारी मिली थी कि बायोमेट्रिक कर्मी जो नामित हैं, उनकी जगह पर दूसरे व्यक्ति को बायोमेट्रिक में लगाया गया. इस दौरान बायोमेट्रिक व्यक्ति अभ्यर्थियों द्वारा बनाए गए सॉल्व प्रश्न पत्र के सहारे दूसरे अभ्यर्थी तक सॉल्व चिट पहुंचाने का काम करेंगे, जिसके बाद पुलिस की टेक्निकल टीम और पुलिस जवान ने 14 लोगों को पकड़ा, जबकि पूरे रैकेट तक पहुंचने का प्रयास कर रही है."

पूछताछ के बाद पता चला कौन है सरगना

एएसपी डॉ. राकेश कुमार ने पत्रकारों को बताया, "हमारे पदाधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक बड़ा रैकेट सिपाही भर्ती परीक्षा में कदाचार कराने की फिराक में लगा हुआ है. उसी सूचना के सत्यापन में हमारी टीम बिना देरी किए सभी सेंटर पर गई. टीम ने सेंटर में बायोमेट्रिक करने वालों का सत्यापन करना शुरू किया तो पता चला कि कुछ जगहों पर जिन्हें बायोमेट्रिक करना था, वह वहां पर नहीं हैं, उनकी जगह पर कोई दूसरा व्यक्ति है. उन्हें पकड़कर पूछताछ की गई, जिसके बाद पता चला कि पूरे मामले का सरगना कौन है. उसकी भी गिरफ्तारी हुई है. 

बताया गया कि समय रहते ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसमें दो परीक्षार्थी और 12 सरगना से जुड़े सदस्य हैं. सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है और जेल भेजा जा रहा है. पूरे मामले में अभी पुलिस जांच कर रही है जबकि पुलिस के पूरे एक्शन पर एसपी बलिराम कुमार चौधरी सोमवार (21 जुलाई, 2025) को प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
नालंदा में प्रशासन vs डॉक्टर: 41 चिकित्सकों के वेतन पर रोक, बायोमैट्रिक हाजिरी पर बढ़ा विवाद
नालंदा में प्रशासन vs डॉक्टर: 41 चिकित्सकों के वेतन पर रोक, बायोमैट्रिक हाजिरी पर बढ़ा विवाद
प्रशांत किशोर ने जनता का दिल तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?
प्रशांत किशोर ने जनता का दिल तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget