एक्सप्लोरर

बिहार: अवैध मिनीगन फैक्ट्री का पुलिस ने किया उद्भेदन, हथियार के साथ पांच को किया गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस गिरोह के सरगना पप्पू साह को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. पुलिस की मानें तो पप्पू शाह पहले भी अवैध हथियार के निर्माण मामले में कई बार जेल जा चुका है.

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले की पुलिस रविवार को अवैध रूप से संचालित मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. जिले के हवेली खड़गपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरगंज और रतैठा गांव में चल रहे अवैध मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन अलग-अलग जगह से भारी मात्रा में अर्ध निर्मित पिस्टल और हथियार बनाने का सामान बरामद किया है. वहीं, मौके से पांच लोगों को हिरासत में भी लिया गया है.

गुप्त सूचना के आधार पर की छापेमारी

इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मुजफ्फरगंज और रतैठा गांव में अवैध हथियार निर्माण का कार्य चल रहा है. इसी सूचना के आधार पर हवेली खड़गपुर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया. सबसे पहले रतैठा गांव निवसी पप्पू साह के घर में छापेमारी की गई.

बंदूक निर्माण करते रंगे हाथ पकड़ाया आरोपी

छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार बनाने की सामग्री बरामद की गई है. वहीं, पुलिस ने इस दौरान हथियार निर्माण कर रहे मुंगेर के अरविंद शर्मा को रंगे हाथ पकड़ा. साथ ही पप्पू की पत्नी संगीता देवी जो हथियार निर्माण में सहयोग कर रही थी, उसे भी गिरफ्तार किया गया है. इन दोनों के निशानदेही पर मुजफ्फरगंज गांव में शंभू विश्वकर्मा के घर भी छापेमारी की गई.

भागलपुर जिले से एक शख्स को किया गिरफ्तार

डीएसपी ने बताया कि शंभू विश्वकर्मा के घर से भी लेथ मशीन सहित कई हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया गया. शंभू से पूछताछ के दौरान पता चला कि भागलपुर के शाहकुंड के मुजत गांव में भी इस गिरोह द्वारा हथियार बनाने का धंधा चल रहा था. इसके बाद भागलपुर जिले के शाहकुंड पुलिस के सहयोग से मुजत गांव में मिथुन कुमार नामक शख्स के घर पर भी छापेमारी की गई. इस दौरन तीन अर्द्ध निर्मित पिस्टल, स्प्रिंग, रेती, लेथ सहित कई उपकरण बरामद किए गए.

आर्थिक तंगी की वजह से इस धंधे में रखा कदम

डीएसपी ने बताया कि अरविंद शर्मा हथियार बनाने के लिए कई कंपनियों में काम कर चुका है और हथियार बनाने वाली लेथ मशीन चलाने में माहिर है. अरविंद ने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से वह अवैध हथियार निर्माण के धंधा से जुड़ गया था.

उन्होंने बताया कि मुंगेर के अरविंद शर्मा, जयकुमार मुजफ्फर गंज के शंभू विश्वकर्मा, रतैठा के संगीता देवी, शाहकुंड के मुजत गांव के मिथुन को अवैध हथियार निर्माण मामले में गिरफ्तार कर कई अहम जानकारियां ली गई हैं. सबों ने अवैध हथियार निर्माण में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

कई बार जेल जा चुका है पप्पू शाह

उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस गिरोह के सरगना पप्पू साह को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. पुलिस की मानें तो पप्पू शाह पहले भी अवैध हथियार के निर्माण मामले में कई बार जेल जा चुका है.

यह भी पढ़ें -

क्या मंत्री मंडल के विस्तार को लेकर BJP-JDU में बन गयी बात? संजय जायसवाल ने दिया ये इशारा रूपेश के परिजनों से मुलाकात के बाद बोले तेजस्वी - CBI करे जांच, सरकार से कुछ नहीं होने वाला
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget