एक्सप्लोरर

Air India Flight: पटना हवाई अड्डा पर यात्रियों का हंगामा, बेंगलुरु से आई थी एयर इंडिया की फ्लाइट, जानें मामला

Passengers Ruckus: पटना में एयर इंडिया की ओर से यात्रियों को बताया गया कि वजन ज्यादा होने की वजह से लगेज प्लेन में नहीं रखा गया. इसके बाद प्लेन में सवार 180 यात्री हंगामा करने लगे. 

Patna Airport: पटना में एयर इंडिया की फ्लाइट IX2936 शनिवार को सुबह यात्रियों को लेकर एयरपोर्ट पहुंची. ये प्लेन बैंग्लोर से पटना पहुंची थी. प्लेन लैंड होने के बाद अनाउंसमेंट किया गया कि चार नंबर बेल्ट पर लगेज आएगा. यात्री जब चार नंबर बेल्ट पर पहुंचे तो वहां लगेज नहीं था. यानी प्लेन बिना लगेज के ही पहुंच गया. 

वजन ज्यादा होने के कारण लगेज नहीं आया

एयर इंडिया की ओर से यात्रियों को बताया गया कि वजन ज्यादा होने की वजह से लगेज प्लेन में नहीं रखा गया. इसके बाद प्लेन में सवार 180 यात्री हंगामा करने लगे. एयर इंडिया के ग्राउंड स्टाफ और CISF के जवानों ने यात्रियों को शांत कराया. कई ऐसे पैसेंजर भी थे, जिन्हें दूसरी फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन लगेज नहीं आने के कारण उन्हें काफी परेशानी हुई. 

स्टाफ ने यात्रियों को दिलाया भरोसा

एयरपोर्ट स्टाफ ने यात्रियों को शांत करने की पूरी कोशिश की. सीआईएसएफ के जवानों ने भी स्थिति को नियंत्रण में रखने में मदद की. एयर इंडिया ने यात्रियों को भरोसा दिलाया कि उनका सामान जल्द ही उन तक पहुंचा दिया जाएगा, लेकिन यात्रियों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। पिछले कुछ समय से पटना एयरपोर्ट पर ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं. इससे यात्रियों में भारी नाराजगी है.

बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिनों में यह दूसरी घटना है, जब एयर इंडिया ने यात्रियों का सामान छोड़ा दिया है. इससे पहले भी बेंगलुरु से आई एयर इंडिया की फ्लाइट में ऐसा ही मामला सामने आया था. यात्रियों ने मांग की है कि एयर इंडिया को ऐसी घटनाओं को रोकना चाहिए और सामान की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रभावित न हो.

ये भी पढ़ें: Pension Yojana: '400 रुपये पर्याप्त नहीं...', पेंशन राशि बढ़ाने के लिए JDU के किस नेता ने किया था सीएम से आग्रह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget