एक्सप्लोरर

Paddy Procurement: बिहार में धान खरीद की रफ्तार सुस्त, केंद्र पर नहीं पहुंच रहे किसान, आखिर वजह क्या है?

paddy procurement: इस साल एक नवंबर से किसानों के धान खरीद का कार्य प्रारंभ हुआ है और यह 15 फरवरी तक चलेगा. अभी तक धान खरीद रफ्तार नहीं पकड़ सकी है.

Paddy Procurement Slow In Bihar: बिहार में किसान अभी धान बेचने के लिए क्रय केंद्रों में नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे धान खरीद (Paddy Procurement) की रफ्तार सुस्त पड़ी है. कहा जा रहा है अभी कई इलाकों में धान की कटाई नहीं हो सकी है तथा प्रदेश में पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समितियां) का चुनाव चल रहा है, जिस कारण धान खरीद रफ्तार नहीं पकड़ सकी है.

एक नवंबर से शुरू हुई थी धान खरीद

बिहार में इस साल एक नवंबर से किसानों के धान खरीद का कार्य प्रारंभ हुआ है और यह 15 फरवरी तक चलेगा. इस साल धान खरीद का लक्ष्य 45 लाख मीट्रिक टन रखा गया है। इधर, आँकड़ो पर गौर करें तो धान खरीद का कार्य प्रारंभ हुए एक पखवारा से ज्यादा का समय गुजर गया है, लेकिन अब तक 15 हजार मीट्रिक टन धान की ही खरीद हो पाई है.

धान खरीद की रफ्तार तेज नहीं होने का कारण पैक्स का चुनाव और दक्षिण बिहार में धान की कटाई में सुस्ती माना जा रहा है. दरअसल, बिहार में पैक्स का चुनाव चल रहा है, जिसमें अधिकांश अध्यक्षों और किसान का ध्यान चुनाव पर है. तीन दिसंबर को अंतिम चरण का मतदान है। इसके बाद धान की खरीद के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है.

वैसे कहा जा रहा है कि जहां क्रय केंद्र खुले भी हैं, वहां भी किसान नहीं पहुंच रहे हैं। बताया जाता है कि रविवार तक कोसी क्षेत्र के अररिया में 2234 मीट्रिक टन तथा सहरसा में 686 मीट्रिक टन की खरीद अब तक हो चुकी है। सीवान, सीतामढ़ी, पूर्णिया सहित कई जिलों में भी धान की खरीद प्रारंभ हो चुकी है.

अब तक धान की कटाई पूरी नहीं

प्रदेश के दक्षिणी भाग में अभी तक धान की कटाई पूरी नहीं हुई है, जहां हुई है वहां भी अभी धान में नमी है, जिस कारण किसान क्रय केंद्रों में नहीं पहुंच रहे हैं. सरकार के नियमों के मुताबिक धान में अधिक नमी होने पर धान की खरीद नहीं होगी. बताया जा रहा है कि किसान धान को धूप में सूखा रहे हैं, जिससे उसमें नमी कम हो सके. ऐसेा अनुमान लगाया जा रहा है कि पांच दिसंबर के बाद धान खरीद में गति आएगी.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'अनैतिक गठबंधन वालों की करतूतें...', बोली रोहिणी आचार्य- बड़बोलों की सरकार के तमाम खोखले दावों को खोल रहे चूहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लालू यादव के बिना देश-बिहार की राजनीति की कल्पना संभव नहीं', बोले RJD नेता तेजस्वी यादव
'लालू यादव के बिना देश-बिहार की राजनीति की कल्पना संभव नहीं', बोले RJD नेता तेजस्वी यादव
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप की प्रत्याशी वीणा मानवी की प्रतिक्रिया, BJP के गढ़ में कैसे जीतेंगी?
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप की प्रत्याशी वीणा मानवी की प्रतिक्रिया, BJP के गढ़ में कैसे जीतेंगी?
एक्शन मोड में निशांत कुमार, स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेंगे CCTV कैमरे, पटना से होगी मॉनिटरिंग
एक्शन मोड में निशांत कुमार, स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेंगे CCTV कैमरे, पटना से होगी मॉनिटरिंग
'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग
'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget