एक्सप्लोरर

लॉ एंड ऑर्डर पर उठ रहे सवाल के बीच नीतीश सरकार का एक्शन, इन पुलिस पदाधिकारियों का कर दिया तबादला

Patna Police: पंचमहला थानाध्यक्ष  प्रहलाद कुमार झा को पुलिस लाइन भेज दिया गया है. उनके ही क्षेत्र में अनंत सिंह और सोनू मोनू गैंग  के बीच फायरिंग हुई थी. कई थानाध्यक्ष की थाने से ड्यूटी हटा दी गई है.

Patna News: पूरे बिहार सहित राजधानी पटना में भी बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर को लेकर विपक्ष जहां विधानसभा में जमकर हंगामा कर रहे है, तो वहीं पटना में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने राजधानी पटना में बड़ा एक्शन लिया. मंगलवार को 44 इंस्पेक्टर और SI रैंक के पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. इनमें 19 इंस्पेक्टर और 15 दारोगा ( एसआई) की ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है.

छह थानाध्यक्ष को भेज गया पुलिस लाइन 

इनमें ज्यादातर राजधानी पटना के शहरी क्षेत्र के कई थानाध्यक्षों को सेंटरिंग में भी डाल दिया गया है, तो कुछ थानाध्यक्षों के थाना की अदला-बदली की गई है. जिन क्षेत्र में क्राइम की संख्या ज्यादा हुई है उन्हें पटना जिले में ही काफी दूर भेजा गया है. तो 44 में छह थानाध्यक्ष को पुलिस लाइन भेज दिया गया है. इनमें पंचमहला थानाध्यक्ष  प्रहलाद कुमार झा को पुलिस लाइन भेज दिया गया है. कुछ दिनों पहले उनके क्षेत्र में अनंत सिंह और सोनू मोनू गैंग  के बीच फायरिंग हुई थी.

इसके अलावा पांच और थानाध्यक्ष को भी पुलिस लाइन भेजा गया है. इनमें गर्दनीबाग थानाध्यक्ष संजीव कुमार, पिपलाव थानाध्यक्ष रवि रंजन, पचरुखिया थानाध्यक्ष  मिथलेश कुमार सिंह, राजीव नगर थाना अध्यक्ष अमित कुमार और आईआईटी अम्हारा थाना अध्यक्ष विवेक कुमार को पुलिस लाइन में डाला गया है.

कई थानों के थानाध्यक्ष की बदली गई जगह 

इसके अलावा थानाध्यक्ष अगमकुआं के संतोष कुमार सिंह को बाढ़/ मोकामा का समीक्षा पदाधिकारी बनाया गया है, तो इसी तरह बहादुरपुर थाना, चौक थाना,  दीदारगंज थाना, गांधी मैदान थाना, गर्दनीबाग थाना, कदम कुआं थाना, कंकड़बाग थाना, मालसलामी थाना, खगौल थाना, मसौड़ी थाना, मेंहदीगंज थाना के प्रभारी को भी कांड की समीक्षा या अन्य जगहों पर भेज दिया गया है, जिसे सेंटरिंग लाइन ही कहा जा सकता है.

इन लोगों की थाने से ड्यूटी हटा दी गई है. पालीगंज थानाध्यक्ष को प्रमोशन देते हुए गांधी मैदान का थानाध्यक्ष बना दिया गया है. वहीं काफी दिनों से पुलिस लाइन में कार्यरत संजय शंकर को बहादुरपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा कई जगहों पर सेंटरिंग लाइन में रह रहे इंस्पेक्टर को पटना के शहरी क्षेत्र में थानाध्यक्ष के पद पर कार्यभार दिया गया है.

ये भी पढ़ें: बिहार दिवस की तैयारी पूरी, भव्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगी बॉलीवुड की ये चर्चित हस्तियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget