एक्सप्लोरर

बिहार के शिक्षकों ने हद कर दी! बीच सड़क पर पटका-पटकी शुरू, कारण जानकर चौंक जाएंगे

Viral Video: वायरल हो रहा वीडियो नालंदा के हिलसा का बताया जा रहा है. मारपीट करने वाले ये दोनों शिक्षक रामबाबू हाई स्कूल के हैं. प्राचार्य का कहना है कि उन्हें कारण के बारे में जानकारी नहीं है.

Nalanda Viral Video: बिहार में बीच सड़क पर दो शिक्षकों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दो लोग (दोनों शिक्षक) एक-दूसरे को पीट रहे हैं. वायरल हो रहा वीडियो नालंदा के हिलसा का बताया जा रहा है. ये दोनों शिक्षक रामबाबू हाई स्कूल के हैं. घटना बीते मंगलवार (22 अक्टूबर) की है. मारपीट के पीछे की जो वजह सामने आई है वह चौंकाने वाली है.

क्या है पूरा मामला?

मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे स्कूल के कुछ शिक्षक और बच्चे पहुंच गए थे. उस समय विद्यालय का गेट नहीं खुला था. सभी गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान रामबाबू हाई स्कूल में कार्यरत सामाजिक विज्ञान के शिक्षक रविंद्र प्रसाद पहुंच गए. फिर विज्ञान के शिक्षक अवधेश प्रसाद भी पहुंचे. दोनों के बीच ताला खोलने को लेकर विवाद हो गया और मारपीट हुई. बताया जाता है कि स्कूल के प्राचार्य छुट्टी पर हैं. शिक्षक अवधेश प्रसाद ही प्रभार में हैं. 

देखते ही देखते दोनों शिक्षक आपस में भिड़ गए. गाली-गलौज के साथ पटका-पटकी कर दी. लात-घूसे और चप्पल-जूते से एक-दूसरे को मारने-पीटने लगे. मौके पर मौजूद स्कूल के अन्य शिक्षक आगे आए और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया. मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में से कोई बीच-बचाव कर रहा था तो वहीं कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

अभी छुट्टी पर हैं स्कूल के प्राचार्य

सवाल उठता है कि शिक्षा का मंदिर जब जंग का अखाड़ा बन जाए और उसके 'खलनायक' शिक्षक हों तो वहां के बच्चों का भविष्य क्या होगा? इस मामले में स्कूल के प्राचार्य संजीव कुमार से बात की गई. उन्होंने बताया, "हम अवकाश पर हैं. शिक्षकों के बीच झगड़ा होने का मामला संज्ञान में आया है, लेकिन कारण पता नहीं चल सका है." वहीं प्रखंड पदाधिकारी नितेश कुमार रंजन ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है. पता कर जांच-पड़ताल की जाएगी.

यह भी पढ़ें- 'जिसने 25 हत्या की वो...', हार के बाद पहली बार सांसद सुदामा प्रसाद पर ऐसे भड़के आरके सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget