एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में बंदरों का ऐसा कारनामा कि लेट हो गईं ट्रेनें, यात्रियों को गाड़ी से उतरना भी पड़ा, जानें पूरा मामला

Indian Railway News: बिहार के बगहा से ये मामला सामने आया है. बंदरों के कारण दो घंटे तक ट्रेन रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही. सोमवार को अवध एक्सप्रेस, सप्त क्रांति जैसी ट्रेनें लेट हुईं हैं.

Trains Late in Bihar: बिहार में ट्रेन का लेट होना आम बात है, लेकिन ट्रेन लेट होने के पीछ बंदरों का कारनामा सामने आए तो क्या कहेंगे? बिहार के जंगल वाले रूट पर सोमवार को ऐसा ही देखने को मिला जहां बंदरों के कारण ट्रेन रेलवे ट्रैक पर रुक गई. ट्रेन रुकने के बाद गर्मी इतनी कि यात्री गाड़ी से उतर कर रेलवे ट्रैक पर घूमने लगे. यह पूरा मामला बिहार के बगहा से आया है. इसे जानने के बाद हर कोई हैरान है क्योंकि बंदरों के कारण करीब दो से तीन घंटे ट्रेन रुकी रही.

दरअसल, वाल्मीकिनगर, नरकटियागंज और गोरखपुर रेल लाइन पर जब से रेलवे ने बिजली से ट्रेन का परिचालन शुरू किया है उसी समय से ऐसी दिक्कतें आ रही हैं. यह रूट जंगल के बीच से होकर गुजरता है. अक्सर बंदर बिजली के तार पर झूला समझकर लटकते हैं. सोमवार को भी बंदरों के कारण इस रूट पर बिजली का तार टूट गया था. ऐसे में इस रूट पर दो से तीन घंटे तक परिचालन बाधित रहा. 

यह भी पढ़ें- Lalu Yadav News: लालू से मिलने अस्पताल पहुंचे जीतन राम मांझी और चिराग पासवान, तेज प्रताप और तेजस्वी भी रहे मौजूद

बंदरों का बढ़ा आतंक

वाल्मीकिनगर स्टेशन जंगलों के बीच में है. कई बड़ी और एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरतीं हैं लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ. सोमवार की दोपहर दो बजे के आसपास तार टूटने के बाद जो गाड़ी जहां थी वहीं रुक गई. बता दें कि वाल्मीकिनगर और पनियहवा स्टेशन के बीच बंदरों का आतंक बढ़ गया है. तारों पर झूलते रहना आम बात है. लेट होने वाली ट्रेनों में अवध एक्सप्रेस, सप्त क्रांति एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें थीं.

सूचना के बाद पहुंचे रेल अधिकारी

दो घंटे तक अवध एक्सप्रेस रुकी रही तो यात्री ट्रेन से उतर गए. ट्रेन रुकने के कारण गर्मी लगने लगी जिससे यात्री परेशानी हो गए. सूचना मिलने के बाद ट्रेन के आवागमन को शुरू कराने के लिए रेलवे के अधिकारी पहुंचे. इस दौरान एक यात्री कलाम ने कहा कि जंगल में ट्रेन दो घंटे से रुकी है. आज गर्मी भी ज्यादा है. ट्रेन जंगल में रुकी है ऐसे में पानी भी नहीं मिल पा रहा है.

यह भी पढ़ें- Lalu Yadav: इलाज के लिए दिल्ली जा सकते हैं लालू यादव, दाएं कंधे में फ्रैक्चर के बाद पटना के अस्पताल में कराया गया भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget