एक्सप्लोरर

Bihar News: नालंदा खंडहर के पास हुई खुदाई तो मूर्ति के साथ मिला शिवलिंग, बेलपत्र चढ़ाकर लोग करने लगे पूजा

Ancient nalanda University: जल जीवन हरियाली योजना के तहत जेसीबी मशीन से तालाब की खुदाई हो रही थी. लोगों का कहना है कि खुदाई में अब तक कई पुरातात्विक अवशेष मिल चुके हैं

नालंदा: प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की चारदीवारी से सटे देहर तालाब चमरगद्दी टोले के पास तालाब में प्राचीन भग्नावशेष मिला है. मंगलवार को खुदाई हुई थी. बुधवार को पुरातत्व विभाग की टीम पहुंची. खुदाई में शिवलिंग सहित कई मूर्ति मिली है. मूर्ति मिलने की सूचना के बाद आसपास के ग्रामीणों पहुंच गए और शिवलिंग को अपने साथ लेकर चले गए. उसे स्थापित कर दिया और लोग बेलपत्र चढ़ाकर पूजा-अर्चना करने लगे.

लोगों का कहना है कि आसपास के तालाब की खुदाई में अब तक कई पुरातात्विक अवशेष मिल चुके हैं. इधर, सूचना मिलने पर नालंदा संग्रहालय के सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद शंकर शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे. खुदाई को रोकने के लिए कहा और विभाग को सूचना दी. बताया जा रहा है कि लघु सिंचाई विभाग द्वारा जल जीवन हरियाली योजना के तहत जेसीबी से तालाब की खुदाई हो रही थी. खुदाई होने से पहले पुरातत्व विभाग द्वारा विभाग के जेई को कई बार आदेश दिया गया था कि खुदाई नहीं करना है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया.

यह भी पढे़ं- National Herald Case: सोनिया गांधी से पूछताछ को लेकर पटना में कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन, कहा- हम झुकेंगे नहीं...

क्या कहता है पुरातत्व विभाग?

बीते बुधवार को पटना से पहुंचीं अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. गौतमी भट्टाचार्य ने खुदाई स्थल का निरीक्षण किया. कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा लघु सिंचाई विभाग को तीन बार नोटिस दिया गया था. इसके बाद भी कनीय अभियंता सतीश कुमार लापरवाह बने रहे. जानबूझकर धरोहर को नुकसान पहुंचाया है. संवेदक और कनीय अभियंता के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी. विश्व धरोहर में शामिल प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष के दो सौ मीटर के दायरे में प्रतिबंधित क्षेत्र होने के बावजूद इस तालाब की खुदाई की जा रही थी.

इस मामले में सीओ शंभू मंडल ने कहा कि जब नई संरचना तैयार की जाती है तब पुरातत्व विभाग से एनओसी लेना होता है. यदि पूर्व से बने तालाब, पोखर आदि का जीर्णोद्धार होना है तो अनुमति लेने की जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शशिनाथ झा गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget