एक्सप्लोरर

Bihar Politics: आरजेडी के हरे गमछे पर क्या बोले तेजस्वी यादव? कार्यकर्ताओं को टोपी के इस्तेमाल पर दिया जोर

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार बीजेपी को क्यों विश्वास दिलाते रहते हैं कि अब आरजेडी के साथ नहीं जाएंगे. इससे बीजेपी की बेचैनी बढ़ जाती है.

Tejashwi Yadav Statement: 'कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम मेरा शुरू हो गया है. कार्यकर्ताओं से सीधा हम बात कर रहे हैं. उनकी बातों को सुन रहे हैं. उनसे सलाह ले रहे हैं, क्योंकि कार्यकर्ता पार्टी के बैक बोन होते हैं'. ये बातें आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आज मंगलवार को अपनी यात्रा के दौरान कही है. उन्होंने कहा कि हर लेवल पर जनता के लिए पार्टी के लिए वही लड़ते हैं. कार्यक्रम के जरिए संगठन के और मजबूत, संगठन का और विस्तार पर भी चर्चा हो रही है.

विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज 

तेजस्वी यादव ने कहा कार्यकर्ताओं और जनता के बीच में हम रहेंगे तो अगले विधानसभा चुनाव के नतीजे हमारे पक्ष में होंगे. कार्यक्रम में हरा गमछा की जगह हरी टोपी, बैच को तरजीह देने को कहा गया है. जबकि हरा गमछा आरजेडी नेताओं की आन बान शान रहा है. हरे गमछा पर तेजस्वी ने कहा कि जिसका जैसा नजरिया है, उस नजरिये से लोग देखते हैं. होर्डिंग बैनर पोस्टर लगाने को भी मना किया गया है. पार्टी झंडा लगाने के लिए भी मना किया गया है. भीड़ नहीं जुटानी है. कार्यक्रम को लेकर कई तरह के गाइडलाइंस हैं.

उन्होंने कहा कि बार-बार नीतीश कुमार बीजेपी को क्यों विश्वास दिलाते रहते हैं कि अब आरजेडी के साथ नहीं जाएंगे. इससे बीजेपी की बेचैनी बढ़ जाती है. हम लोगों के साथ थे तो कहते थे मर जाएंगे मिट्टी में मिल जाएंगे बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे. नीतीश की विश्वसनीयता खत्म हो गई है. वैसे व्यक्तिगत तौर पर हम उनका सम्मान करते हैं. लेकिन आरजेडी के दरवाजे उनके लिए बंद हैं. नीतीश हमारे घर आकर विधायकों के सामने हमारी मां के सामने हाथ पांव जोड़ रहे थे कि अब कहीं नहीं जाएंगे. इसकी विडियो रिकॉर्डिंग मेरे पास है.

तेजस्वी यादव अपराध को लेकर भी निशाना साधा. कहा कि एक के बाद एक बड़ी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. सीएम नीतीश का इकबाल खत्म हो गया है. वह अब इस लायक नहीं हैं कि बिहार संभाल सकें. कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है. अपराधी बेलगाम हैं और उनको सत्ता का संरक्षण मिल रहा है. भ्रष्टाचारियों को भी सरकार का समर्थन है. पुल पुलिया गिर रहे है. 2020 में हमने सरकार लगभग बना ही ली थी, लेकिन बेईमानी कर ली गई. इस बार हमारी सरकार बनेगी. जनता गरीबों की सरकार बनवाएगी. 

'यह लोग आरक्षण और संविधान विरोधी हैं'

आरक्षण के मुद्दे पर तेजस्वी ने कहा कि बिहार में आरक्षण का दायरा बढ़ा था. नीतीश कुमार बढ़े हुए आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में केंद्र सरकार से नहीं डलवा पाए. यह लोग आरक्षण और संविधान विरोधी हैं. यह लोग नहीं चाहते हैं कि दबे कुचले गरीब पिछड़े अतिपिछड़े दलित समाज के लोग मुख्यधारा में आएं.

ये भी पढ़ेंः Bihar Police: 'बाप कितना दिन जेल में रहा', ललन सिंह से मिलने पहुंचे अनंत सिंह ने तेजस्वी यादव को भी बताया अपराधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget