एक्सप्लोरर

Bihar News: मुकेश सहनी बोले- BJP की नीति 'यूज एंड थ्रो' की रही है, उन लोगों ने चिराग पासवान को भी नहीं बख्शा

मुकेश सहनी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के खिलाफ इस्तेमाल कर लिया गया और अब प्रताड़ित किया जा रहा है.

पटनाः विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने सोमवार को चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी पर निशाना साधा. सहनी ने कहा कि बीजेपी की नीति ही ’यूज एंड थ्रो’ की रही है. हमारी बात छोड़ दीजिए, आखिर एक साल पहले जिस दिवंगत रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया था आज उनकी ही पत्नी को बेइज्जत कर घर से बाहर निकाल दिया गया.

आगे मुकेश सहनी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी के खिलाफ इस्तेमाल कर लिया गया और अब प्रताड़ित किया जा रहा है. चिराग पासवान के पिता आज भी दलितों के दिलों में बसते हैं और आज उनके पुत्र और पत्नी को बेघर कर दिया गया. चिराग खुद कह रहे हैं कि उन्हें तो घर खाली करना ही था, लेकिन बेइज्जत कर घर से निकाला गया. रामविलास की तस्वीर घर के बाहर फेंक दी गई.

यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर के बुढ़ानाथ मंदिर रोड में बंद दुकान के बाहर बम मिलने से मचा हड़कंप, आसपास के एरिया को किया सील

संत कबीर के दोहे के जरिए नसीहत देते हुए मुकेश सहनी ने कहा- "तिनका कबहूं ना निंदिये, जो पांव तले होय. कबहूं उड़ आंखों में पड़े, पीर घनेरी होय." पूर्व मंत्री ने कहा कि हमारे साथ क्या हुआ, यह सबको पता है. अब यह चुनाव एक बड़ा मौका है जब ऐसी राजनीति करने वालों से वोटों के जरिए बदला लिया जाए, जो सत्ता तक पहुंचने के लिए किसी का यूज तो करते है, लेकिन जब वह अपना हक मांगते हैं तो उन्हें फेंक देते हैं.

डॉ. गीता कुमारी की जीत तय

सहनी ने कहा कि आप लोगों के प्यार, समर्थन देखकर ऐसा तय है कि वीआईपी की प्रत्याशी डॉ. गीता कुमारी की जीत तय है, लेकिन विरोधी को कम आंकना हमारी भूल होगी. उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिहार की न केवल राजनीति की दिशा तय करेगी बल्कि यह भी तय करेगी कि सियासत में मछुआरों और अति पिछड़ों की हिस्सेदारी कितनी होगी. 

यह भी पढ़ें- Bihar News: पप्पू यादव और अरुण कुमार की जहानाबाद कोर्ट में हुई पेशी, CM नीतीश कुमार और लालू यादव से जुड़ा है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Protest Live: प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
PM मोदी ने 'मित्रों' नहीं 'FRIENDS' कहा, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार बोले- 'चाहे जितनी…'
PM मोदी ने 'मित्रों' नहीं 'FRIENDS' कहा, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार बोले- 'चाहे जितनी…'
आज पटना में फिर बवाल के आसार, प्रदर्शन के पोस्टर हो रहे वायरल, 25 जुलाई को बिहार बंद
आज पटना में फिर बवाल के आसार, प्रदर्शन के पोस्टर हो रहे वायरल, 25 जुलाई को बिहार बंद
'सरकार ने अपनी कब्र ही नहीं खोदी है बल्कि...', छात्र संघ अध्यक्ष की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव
'सरकार ने अपनी कब्र ही नहीं खोदी है बल्कि...', छात्र संघ अध्यक्ष की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, 26 दिन पहले किन मुद्दों से शुरू हुआ, कौन से 3 आश्वासन पर खत्म?
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, 26 दिन पहले किन मुद्दों से शुरू हुआ, कौन से 3 आश्वासन पर खत्म?
Bihar Protest Live: प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget