एक्सप्लोरर

OMG! बिहार में BJP नेता को चूना लगा गई 'लुटेरी' दुल्हन! कहानी सुन पकड़ लेंगे माथा

Bihar News: मामला बिहार के किशनगंज का है. पीड़ित युवक ने थाने में आवेदन दिया है. एसपी से भी मुलाकात की है. पढ़िए पीड़ित युवक ने शादी को लेकर क्या कुछ कहा है.

Bihar Looteri Dulhan: बिहार में बीजेपी नेता को शादी के बाद पत्नी लूटकर चली गई है. लुटेरी दुल्हन की ये कहानी किशनगंज की है. पूरा मामला जानकर आप भी माथा पकड़ लेंगे. मंगलवार (10 दिसंबर) को पीड़ित राकेश कुमार गुप्ता (35 वर्ष) ने किशनगंज एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई. इससे पहले सात दिसंबर को उन्होंने आदर्श थाना में पत्नी के खिलाफ आवेदन दिया. उन्होंने मीडिया से बातचीत में पूरी कहानी बताई.

शहर के धर्मगंज निवासी राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इसी साल (2024) 19 अप्रैल को कोर्ट में उन्होंने ईशा मोदक (23 साल) नाम की लड़की से शादी की थी. इसके बाद मंदिर में भी शादी रचाई. 10 मई को शादी की पार्टी दी थी. शादी के दो-चार दिन बाद ही लड़की अपने घर चली गई. राकेश गुप्ता का कहना है कि शादी के बाद से बीच-बीच में लड़की कभी-कभी ससुराल आती थी. उसकी मां रहने नहीं देती थी. कहती थी कि आपका घर टीने का है. घर बनाइए तब ले जाइएगा. 

इस बीच कई बार उन्होंने पत्नी के घर वालों को पैसे दिए. उन्होंने जमीन खरीदने के लिए भी पैसे दिए हैं. बीते तीन दिसंबर को पांच लाख रुपया अपनी पत्नी को उन्होंने मायके में जाकर दिया था. कहा था कि उनके कारोबार में जो उनके पार्टनर हैं राहुल उन्हें दे देना है, लेकिन पैसा लेकर वो चली गई. उसके बाद से आज तक नहीं दिखी. परिवार वाले भी नहीं बता रहे कि कहां गई है. 

30 से 35 लाख रुपये दे चुके... गहने अलग से

पीड़ित राकेश गुप्ता का कहना है कि अब तक करीब 30-35 लाख रुपये वो दे चुके हैं. गहना अलग से दे चुके हैं. उन्होंने बताया कि अपने मां-बाप की ईशा इकलौती बेटी है. राकेश गुप्ता ने कहा कि अभी वे बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश क्षेत्र के प्रभारी भी हैं. उन्होंने बताया कि ईशा शहर के गंगा बाबू चौक की रहने वाली है. दोनों के घर के बीच की दूरी बहुत कम है. 

राकेश के बाद ईशा ने कर ली किसी और से शादी

ईशा और उसके परिवार पर राकेश ने किसी और युवक को भी ठगने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि बंगाल के रहने वाले एक युवक को नौ महीने तक इन लोगों ने ठगा लेकिन शादी नहीं की थी. राकेश ने कहा कि उसे इंसाफ चाहिए. इस बीच उन्हें पता चला कि ईशा ने किसी और शादी कर ली है. लड़के का नाम राजीव कुंडु (करीब 45 साल) है. वो बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के करणदिघी प्रखंड के टुनी दिघी का रहने वाला है. राकेश ने दोनों की शादी की तस्वीर दिखाई. राकेश ने कहा कि एसपी से मिलने के बाद उन्होंने दो दिन का वक्त मांगा है.

उधर लड़की की मां का कहना है कि राकेश गुप्ता से लड़की की शादी नहीं बल्कि सगाई हुई थी. लड़की की मां का कहना है कि छह दिसंबर को वो डॉक्टर को दिखाने सिलीगुड़ी गई थी. वहां से वापस आने के बाद घर में बेटी नहीं मिली. लड़की की मां ने राकेश गुप्ता से रुपये लेने की बात से इनकार किया है. 

यह भी पढ़ें- कभी केके पाठक के डंडे का हुए थे शिकार, अब तिरहुत में ध्वस्त किया JDU का किला, कौन हैं वंशीधर ब्रजवासी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Exclusive: क्या शिक्षामंत्री बदलने से शिक्षा व्यवस्था बदलेगी? ABP News से बोले बाबा रामदेव
Exclusive: क्या शिक्षामंत्री बदलने से शिक्षा व्यवस्था बदलेगी? ABP News से बोले बाबा रामदेव
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget