एक्सप्लोरर

Bihar News: 'गाड़ी पर लिखा है POLICE, ARMY या PRESS तो…', बिहार के DGP ने जारी कर दिया बड़ा ऑर्डर

Bihar DGP News: निर्देश दिया गया है कि पुलिस, आर्मी या प्रेस लिखा है तो उस गाड़ी की सख्त जांच की जाए. फर्जी स्टीकर लगाकर पुलिस को धोखा देकर कई लोग गलत गतिविधियों में शामिल रहते हैं.

Bihar News: सड़क पर चलते समय कई गाड़ियों आपने देखा होगा कि किसी पर प्रेस, किसी पर पुलिस या फिर किसी पर आर्मी लिखा होता है. इस तरह का बोर्ड लगाने या लिखवाने के लिए कई बार मना भी किया गया है लेकिन लोग नहीं मान रहे हैं. कई बार तो ऐसा भी होता है कि लोग इस क्षेत्र से जुड़े भी नहीं होते हैं धौंस जमाने के लिए ये सब गाड़ी पर लिखवाकर घूमते हैं. अब ऐसा करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. बिहार के डीजीपी विनय कुमार (DGP Vinay Kumar) ने इसको लेकर बड़ा निर्देश जारी कर दिया है.

बिहार के डीजीपी विनय कुमार की ओर से इस संबंध में निर्देश दिया गया है कि पुलिस, आर्मी या प्रेस लिखा है तो उस गाड़ी की सख्त जांच की जाए. डीजीपी विनय कुमार ने गुरुवार (30 जनवरी) को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गाड़ियों पर इस तरह का फर्जी स्टीकर लगाकर पुलिस को धोखा देकर कई लोग गलत गतिविधियों में शामिल रहते हैं. इसको रोकने के उद्देश्य से यह आदेश दिया गया है.

सही आदमी को परेशान करना उद्देश्य नहीं: डीजीपी

डीजीपी ने कहा कि किसी भी सही आदमी को परेशान करना उद्देश्य नहीं है. निगरानी की जाएगी की इस तरह का स्टीकर लगाकर कोई गलत धंधे में शामिल न हो. दरभंगा में एक मामला सामने आया है जहां पर एक फ्रॉड एडीएम का स्टीकर लगाकर चल रहा था. ऐसे में आदेश निकल चुका है और तत्काल प्रभाव से लागू है.

कहा कि गाड़ियों के वाहन चेकिंग अभियान के दौरान खास नजर रखी जाएगी. कई वाहन मालिक अपनी गाड़ियों पर पुलिस, प्रेस या आर्मी जैसे शब्द लिखवाकर उसका गलत फायदा उठा रहे हैं. बिहार में पुलिस और प्रेस के स्टीकर का गलत तरीके से दुरुपयोग हो रहा है. कई ऐसी गाड़ियां पकड़ी गई हैं. 

बता दें कि पुलिस विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किया है. कहा गया है कि कि ऐसे वाहनों की सघन जांच की जाए. यातायात नियमों के साथ-साथ अन्य कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. यह कदम अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है. वाहनों पर प्रेस, पुलिस, आर्मी का फर्जी स्टीकर लगाकर प्रभाव जमाने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया गया है. हालांकि सरकारी कार्य के लिए उपयोग की जा रही पुलिस और प्रेस की गाड़ियों पर यह नियम लागू नहीं होगा.

यह भी पढ़ें- नक्सली कमांडर उमेश रविदास नवादा से गिरफ्तार, 2015 में दिया था बड़ी वारदात को अंजाम, 50 हजार का था इनाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget