एक्सप्लोरर

Bihar News: दूसरी शादी करने के लिए छपरा से बांका पहुंचा था शख्स, जिसने बुलाया था उसी ने कर दिया 'कांड'

Banka Crime: रजौन प्रखंड में घटनास्थल से पुलिस ने धारदार हथियार सहित अन्य सामग्री को जब्त किया है. वहीं, जख्मी मनोज सिंह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस ने घटना को लेकर बयान दर्ज किया.

बांका: एक शादीशुदा व्यक्ति को दूसरी शादी के प्रलोभन में जिले के रजौन प्रखंड में पहुंचना महंगा पड़ गया, जिस गांव की लड़की से उसने पहली शादी की थी, उसी गांव के मुकुंद राम नामक व्यक्ति ने उसे बुलाकर एक अन्य व्यक्ति की मदद से उस पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल (Banka Crime) हो गया. घटना मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई.

पीड़ित ने पुलिस को दिया बयान

घटना के संबंध में पीड़ित मनोज सिंह ने दर्ज बयान में बताया है कि वह छपरा जिले के दरियापुर का वो निवासी है, उसकी शादी बांका के रजौन प्रखंड अंतर्गत नीमा गांव के वकील यादव की नतनी से कठौन से हुई थी, जिसकी दूसरी शादी उसकी मां ने किसी अन्य के साथ कर दी थी, इस बात को लेकर नीमा गांव के ही मुकुंद राम ने उसे मोबाइल पर दूसरी शादी का प्रलोभन देकर बुलाया. मंगलवार को नीमा गांव पहुंचा. इसके बाद मुकुंद राम ने उसे देर रात बहला-फुसलाकर बाहर ले जाकर एक अन्य व्यक्ति की मदद से तेजधार हथियार हमला बोल दिया, जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया. बेहोशी के हालत में मृत समझकर सभी मौके से फरार हो गए. साथ ही 28 हजार रुपये और मोबाइल भी लेकर भाग गए.

आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद में मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने मौके से धारदार हथियार सहित अन्य सामग्री को जब्त किया. जख्मी मनोज सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन लाया गया, जहां उसका बयान दर्ज किया गया. वहीं, बेहतर इलाज के लिए उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भागलपुर भेज दिया गया. वहीं, रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बुधवार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी मुकुंद राम को गिरफ्तार कर लिया.

ये  भी पढ़ें: Rohtas News: उत्तर प्रदेश से शराब लेकर आ रहे थे दो युवक, पुल से धर्मावती नदी में गिरने से दोनों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget