एक्सप्लोरर

Bihar News: गया में रेलवे ट्रैक से मिलीं 3 कटी लाशें, मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल, पहचान में जुटी पुलिस

Gaya News: दो लाशों की पहचान के लिए रेल पुलिस जुटी ही थी कि तीसरा शव भी मिल गया. परैया स्टेशन मास्टर योगेश सिन्हा ने बताया कि ट्रेन से गिरकर मौत हुई है या हत्या है यह जांच का विषय है.

गया: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड पर तीन कटी लाशें मिलने के बाद हड़कंप मच गया. पहली घटना परैया रेलवे स्टेशन के समीप की है. मंगलवार (4 जुलाई) की देर रात रेलवे ट्रैक पर एक 35 वर्षीय पुरुष के साथ एक बच्चे (करीब 01 साल) का कटा हुआ शव मिला. आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई होगी. घटना की सूचना यात्रियों को तब हुई जब दूसरे ट्रेन के यात्री एक प्लेटफॉर्म से दूसरे पर जा रहे थे. उन्होंने देखा कि डाउन मेन लाइन पर प्लेटफॉर्म के किनारे क्षत विक्षत शव पड़ा है.

लाश देखने के बाद यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे के कर्मियों को दी. इसके बाद आरपीएफ ने शव को बरामद किया. पोल संख्या 485 के पास से शव को बरामद किया गया है. दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है. इन दोनों शवों को लेकर रेल पुलिस जांच में जुटी थी कि बुधवार (5 जुलाई) की सुबह गया-डीडीयू रेलखंड के डाउन ट्रैक पर एक और व्यक्ति का कटा हुआ शव मिल गया.

तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

रेलवे ट्रैक पर शव की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई. शव की पहचान नहीं हो सकी है. 35 वर्षीय युवक और बच्चे की मौत आत्महत्या है या दुर्घटना यह भी साफ नहीं हुआ है. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है.

'आत्महत्या या हत्या यह जांच का विषय'

इस घटना को लेकर परैया स्टेशन मास्टर योगेश सिन्हा ने बताया कि शव मिलने की सूचना सबसे पहले रेल पुलिस को दी गई. ट्रेन से गिरकर मौत हुई है या हत्या के बाद ट्रैक पर शव को फेंका गया है यह पुलिस की जांच का विषय है. फिलहाल तीनों शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.

यह भी पढ़ें- VIDEO: 'मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया...', श्रावणी मेले के उद्घाटन पर सुल्तानगंज पहुंचे कैलाश खेर, खूब झूमे भक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
CJP प्रोटेस्ट: कनॉट प्लेस के जल्दी बंद करने वाले आदेश पर भड़के RJD सांसद मनोज झा, 'अगर इस…'
CJP प्रोटेस्ट: कनॉट प्लेस के जल्दी बंद करने वाले आदेश पर भड़के RJD सांसद मनोज झा, 'अगर इस…'
Jehanabad News: जहानाबाद में छात्रों के आंदोलन में पत्थरबाजी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग
जहानाबाद में छात्रों के आंदोलन में पत्थरबाजी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget