एक्सप्लोरर

Bihar News: नवादा में बीच सड़क पर प्रसव से तड़प रही थी महिला, देवी बन कर पहुंची नर्स और कराई डिलीवरी

Nawada News: कौआकोल के लौहसिंहानी भलुआही गांव निवासी एक गर्भवती अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ धनबाद से आ रही थी. इसी दौरान उसे बीच सड़क पर ही प्रसव पीड़ा होने लगी.

Woman Delivery On Road: नवादा में मंगलवार (15 अक्टूबर) को एक महिला प्रसव पीड़ा से बीच सड़क पर ही छटपटाने लगी. इसी बीच वहां से गुजर रही एक निजी क्लीनिक की नर्स ने उसे प्रसव कराया. महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया. दरअसल महिला काफी देर से सड़क पर छटपटा रही थी, लेकिन वहां पर जमी भीड़ तमाशबीन रही और कोई भी उसकी मदद को आगे नहीं आया. हालांकि वहां से गुजर रही एक प्राइवेट नर्स रिंकू कुमारी देवी बनकर आई और उस महिला की मदद की.

बस स्टैंड के पास प्रसव पीड़ा से तड़पने लगी 

नर्स के आग्रह पर एक महिला मदद के लिए आगे बढ़ी. इसी दौरान एक पुरूष ने डायल 112 की पुलिस टीम बुलाया फिर 112 की टीम ने वहां से प्रसूता को सदर अस्पताल पहुंचाया. यह पूरा वाक्या नवादा-जमुई पथ पर शहर के रेलवे गुमटी के समीप घटी. दरअसल, कौआकोल के लौहसिंहानी भलुआही गांव निवासी अजय कुमार की गर्भवती पत्नी खुशबू देवी अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ धनबाद से आ रही थी. पति धनबाद में ही काम करते हैं. महिला बस से नवादा उतरी और कौआकोल जाने के लिए तीन नंबर बस स्टैंड की तरफ जा रही थी, तभी रेलवे गुमटी से थोड़ी दूर आगे बढ़ते ही वह प्रसव पीड़ा से तड़पने लगी.

दर्द के मारे वह बीच सड़क पर ही छटपटाने लगी. इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन किसी ने मदद के लिए कदम नहीं बढ़ाया. तभी वहां से गुजर रही एक प्राइवेट अस्पताल की नर्स भीड़ देखकर ठहर गई. नर्स ने देखा कि महिला प्रसव पीड़ा से सड़क पर छटपटा रही है तो वह तत्काल मदद में जुट गई. जांच में देखा कि बच्चा जननांग से आधा बाहर आ चुका है. कुछ महिलाओं को आग्रह कर घेरा लगवाया और प्रसव कराया. तभी एक व्यक्ति ने डायल 112 को सूचित कर दिया.

जानकारी मिलते ही चंद मिनटों में डायल 112 की टीम वहां पहुंच गई. इसके बाद महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. महिला के अस्पताल पहुंचते ही स्वास्थ्यकर्मी भी हरकत में आ गए और इलाज में जुट गए. जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित बताए गए हैं. इस पूरे प्रकरण में डायल 112 की पुलिस टीम की भूमिका भी काफी सराहनीय रही. सूचना मिलने के चंद मिनटों में ही एएसआई मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम वहां पहुंची. तत्काल प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया.

डायल 112 की पुलिस टीम ने पहुंचाया अस्पताल

प्राइवेट अस्पताल की नर्स रिंकू कुमारी ने बताया कि अस्पताल से ड्यूटी कर घर लौट रही थी, तभी भीड़ पर नजर पड़ी. देखा कि प्रसव पीड़ा से एक महिला तड़प रही है और लोग तमाशबीन बनी है. महिला को जरुरी सहयोग प्रदान कर प्रसव कराया. जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं. वहीं सहयोग करने वाले व्यक्ति ने बताया कि ई-रिक्शा से पोती को लेकर घर जा रहे थे. तभी देखा कि महिला सड़क पर छटपटा रही है. नर्स मैडम के सहयोग से उस महिला को अस्पताल पहुंचाया. 

डायल 112 के एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि रेलवे गुमटी के पास एक महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही है. तत्काल टीम के साथ वहां पहुंचे और महिला को लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, महिला ने बच्चे को जन्म दिया. दोनों स्वस्थ्य हैं.

ये भी पढ़ेंः Bihar Bypoll 2024: बिहार उपचुनाव में BJP-JDU के तालमेल पर क्या बोले विजय चौधरी? बयान से सियासी हलचल हुई तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget