एक्सप्लोरर

बिहार: वोटरों को लुभाने के लिए शराब पिला रहे थे मुखिया, पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन अन्य को भी दबोचा

सदर डीएसपी सेहबान हबीब फाकरी का बताना है कि मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र को किसी व्यक्ति ने वाट्सएप के माध्यम से शराब पार्टी करते मुखिया का एक वीडियो भेजा था. इसी आधर पर कार्रवाई की गई है.

समस्तीपुर: बिहार में पंचायत चुनाव के आगाज के साथ ही शराब कारोबारी भी सक्रिय हो गए हैं. शराबबंदी वाले राज्य में अवैध शराब की बिक्री का धंधा बढ़ गया है. खबर है कि पंचायत चुनाव में मैदान में उतरे प्रत्याशी भी चोरी छिपे शराब पार्टी कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला समस्तीपुर जिला में देखने को मिला है, जहां एक मुखिया को शराब पार्टी करते उसके दोस्तों के साथ गिरफ्तार किया गया है. पूरा मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरीग्राम का है.

तीन लोग पुलिस को चकमा देकर फरार

जानकारी अनुसार निवर्तमान मुखिया संजीत पासवान सहित चार लोगों को शराब पार्टी करते पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, शराब पार्टी में शामिल तीन अन्य लोग पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए है. इस संबंध में सदर डीएसपी सेहबान हबीब फाकरी का बताना है कि मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र को किसी व्यक्ति ने वाट्सएप के माध्यम से शराब पार्टी करते मुखिया का एक वीडियो भेजा था.

उस वीडियो के सत्यापन के बाद एक टीम का गठन कर कार्रवाई की गई. पुलिस का बताना है कि कर्पूरीग्राम के मुखिया संजीत पासवान द्वारा शम्भुपट्टी वार्ड 10 के चंदन कुमार सिंह के घर पर शराब पार्टी का आयोजन किया गया था. इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुखिया संजीत पासवान के अलावे कर्पूरी ग्राम के वार्ड नंबर - 7 निवासी सोनू कुमार सिंह, डढ़िया बेलार के वार्ड नंबर - 4 निवासी अजय कुमार और मनोज कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया है.

फरार लोगों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

पुलिस ने इन शराबियों के खिलाफ बिहार पंचायती राज्य अधिनियम-2006 एवं 37 (ए) (बी) बिहार मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मुखिया संजीत पासवान सहित छह अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया है. पुलिस फरार लोगों की गिरफ्तारी में जुटी है. जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने PM मोदी को जन्मदिन पर दी बधाई, RJD ने ट्वीट कर कसा तंज, ये काम कब करेंगे

PM Modi Birthday: पटना में PM मोदी का सैंड आर्ट बना आकर्षण का केंद्र, चाय बनाकर पिला रहीं महिलाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD का मार्च रुका, तेजस्वी-मीसा पार्टी दफ्तर में गए, आगे क्या?
RJD का मार्च रुका, तेजस्वी-मीसा पार्टी दफ्तर में गए, आगे क्या?
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget