एक्सप्लोरर

Pappu Yadav: 'बीजेपी वाले हर चीज को...', पूर्णिया में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश पर पप्पू यादव का बयान

Communal Harmony Disturb: पूर्णिया में छठ के तीसरे दिन अर्घ्य के बाद साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी तजीमुल समेत पांच नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है.

MP Pappu Yadav Statement: पूर्णिया में छठ के तीसरे दिन अर्घ्य के बाद साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई. बायसी के माला गांव और डगरूआ के कन्हरिया गांव में विशेष वर्ग के कुछ लोगों ने छठ घाट पर तोड़फोड़ की और छठ व्रतियों की आस्था को चोट पहुंचाई. वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पोस्ट के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. अब इस मामले में शक्रवार को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव का बयान सामने आया है.

'इसको धर्म या जाति से नहीं जोड़ना चाहिए'

निर्दलीय सांसद ने कहा कि इसको धर्म या जाति से नहीं जोड़ना चाहिए. इसमें कुछ नाबालिग बच्चों ने इस तरह की बचकाना हरकत की है. बीजेपी वाले हर चीज को धर्म और राजनीति से ही जोड़ते हैं. उन्होंने कहा कि रात में ही डीएम एसपी वहां गए थे. उनकी भी डीएम से बात हुई थी और सारा मामला शांत हो गया है, जो भी आरोपी थे सभी की गिरफ्तारी हो गई है. इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. 

वहीं समूचे घटनाक्रम के बाद उपजे तनाव से जुड़ा दो वीडियो सामने आए हैं. वीडियो बायसी थाना क्षेत्र के माला गांव का है. वीडियो में छठ घाट पर इधर-उधर बिखरे केले के पात और पूजा की सामग्री को देखे जा सकता हैं. वीडियो के पीछे एक शख्स को मौके की वस्तुस्थिति बताते सुना जा सकता है. वीडियो में वो शख्स ये कहता दिखाई दे रहा है कि एक संध्या अर्घ्य के बाद लोगों के घर चले जाने पर विशेष वर्ग के कुछ लोगों ने छठ घाट पहुंचकर उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ करते हुए केले के पात को तोड़ दिया.

वीडियो में बताया गया कि पूजा की सामग्री को बिखेर दिया गया. छठ घाट पर उत्पात मचाया. वीडियो में युवक छठ का का नाम बताता सुनाई दे रहा है. आगे वीडियो में छठ घाट पर जुटे लोगों की भीड़ देखी जा सकती है. वीडियो में समूचे घटनाक्रम के भड़के लोगों के गुस्से को देखा जा सकता है. वहीं इससे जुड़ा एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छठ घाट पर जुटे लोगों की भारी भीड़ और बवाल को देखा जा सकता है. आगे वीडियो में पुलिस को लोगों को समझाते और गुस्से को शांत कराते देखा जा सकता है. 

पुलिस ने लोगों को समझा कर मामला शांत कराया

घटना की सूचना मिलते ही रात में ही डीएम कुंदन कुमार और एसपी कार्तिकेय के शर्मा बायसी के माला गांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने लोगों से बात कर उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी हो जाएगी. इसके बाद लोगों को समझा बूझाकर शांत किया था. फिर डीएम और एसपी ने लोगों के सहयोग से खुद छठ घाट को सजाया. फिर आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों समुदायों के सहयोग से छठ घाट पर छठ पर्व मनाया गया. लोगों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया.

वहीं इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बायसी पुलिस ने एक आरोपी तजीमुल समेत पांच नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है. बायसी एसडीपीओ आदित्य कुमार ने घटना की पुष्टि की और कहा है कि इस मामले में स्थानीय लोगों के फर्द बयान पर तजीमुल समेत 6 लोगों पर बायसी थाना मे प्राथमिकी दर्ज की गई है. सभी आरोपी की गिरफ्तारी हो गई हैं. फिलहाल माहौल शांत है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: छठ के बाद परदेस लौट रहे लोगों को नहीं करनी है चिंता, पटना जंक्शन पर किशोर कुणाल ने कर दिया बड़ा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget