एक्सप्लोरर

Bihar News: 200 दो, प्रमाण पत्र लो..., मोतिहारी में सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल

Motihari Viral Video: मोतिहारी में रक्सौल में सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों को प्रमाण पत्र देने के बदले दो-दो सौ रुपये लिए जा रहे थे, जिसका लाइव वीडियो से खुलासा हुआ है.

Motihari News: बिहार सरकार पर विपक्ष लगातार भ्रष्टाचार को लेकर हमलवार रहता है. एक बार फिर पुर्वी चंपारण जिले के रक्सौल प्रखंड संसाधन केंद्र (प्रखंड शिक्षा कार्यालय) में (20 अक्टूबर) को रिश्वत लेने का खुलासा हुआ है. ये खुलासा एक सोशल मीडिया ने किया है, जिसके बाद इस मामले में किरानी पर एफआईआर का आदेश जारी हुआ है. जिला शिक्षा विभाग पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गया है. 

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने की जांच 

दरअसल बीआरसी रक्सौल में सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों को प्रमाण पत्र देने के बदले दो-दो सौ रुपये लिए जा रहे थे, जिसका लाइव वीडियो से खुलासा हुआ है. इसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और जांच के लिए खुद जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार रक्सौल बीआरसी पहुंचे और घंटो जांच में जुटे रहे. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार के आदेश पर अब बीआरसी रक्सौल के सहायक हाकिम अनवर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजना कुमारी के विरूद्ध प्रपत्र गठित करने के लिए सरकार को भेजा जाएगा. 

पूरा मामला शुक्रवार की शाम का है, जहां जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार लाव लश्कर के साथ रक्सौल बीआरसी पहुंचे थे. वे बीआरसी के सहायक हाकिम अनवर का पिछले दिनों रिश्वत लेते एक वीडियो वायरल होने के मामले को जांच करने आए थे. जांच में उन्होंने पाया कि बीआरसी का सहायक खुलेआम सभी सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों को प्रमाण पत्र देने के बदले दो-दो सौ रुपये ले रहे थे.

दलालों के माध्यम से होती है पैसा की वसुली 

मोतिहारी डीइओ ने जांच में यह भी पाया कि रक्सौल बीआरसी में दलालों के माध्यम से पैसा वसुली किया जाता है, जिसके लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के विरूद्ध प्रपत्र गठित करने के लिए सरकार को लिखेंगे. दरअसल कि रक्सौल बीआरसी में भ्रष्टाचार चरम पर है और हर काम के लिए रिश्वत लेने की चर्चा होती रहती है. कई दफा स्कूल के प्रधान शिक्षकों पर लगे आरोपों के रफा-दफा में भी रिश्वत का बाजार गर्म होता रहता है. ऐसे में जिला शिक्षा पदाधिकारी की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार नियंत्रण की दिशा में पहला कदम साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: पटना में होटल मालिक की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ मारी 5 गोलियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget