एक्सप्लोरर

Motihari News: मोतिहारी में प्यार के लिए बेटी ने की मां की निर्मम हत्या, खुलासे के बाद पता चली सारी तरकीब

मोतिहारी मां को मारने के बाद हत्यारिन बेटी दरवाजे में ताला लगा कर फरार हो गई. पुलिस से बचने के लिए तरकीब भी खूब निकाली. मामले में खुलासे के बाद पुलिस के भी होश उड़ गए.

Daughter Killed Her Mother: मोतिहारी जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का खुलासा शुक्रवार को पुलिस ने किया है. हत्या किसी और ने नहीं बल्कि महिला की बेटी ही हत्यारिन निकली, जिसने अपनी मां की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की. पुलिस के जरिए एफएसएल जांच या अन्य जांच में साक्ष्य न मिले इसके लिए बेटी ने अपनी मां की हत्या करने के बाद पहने हुए कपड़े को धोकर धूप में सूखने के लिए रख दिया और घर में ताला बंद कर फरार हो गई. 

सच्चाई जान कर चौंक गए स्थानीय लोग 

वहीं, मोतिहारी पुलिस ने महिला के शव को चार जनवरी को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपते हुए घटना की जांच में जुट गई. घटना को अंजाम देकर फरार हुई महिला की पुत्री पर हत्या में शामिल होने की शंका पर उसे गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद बेटी ने हत्या की बात स्वीकार की. बेटी की सारी बात सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए. वहीं स्थानीय लोग भी सुनकर चौंक गए.

जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घिवाढार गांव निवासी स्व.परशुराम शर्मा की पत्नी मंजू देवी की हत्या का खुलासा करते हुए अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि बीते चार जनवरी को हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घिवाढार गांव के वार्ड नंबर 02 निवासी मंजू देवी की हत्या कुल्हाड़ी से मार कर दी गई थी, साथ ही घर के मुख्य दरवाजे में ताला लगा कर हत्यारिन बेटी सोनी कुमारी फरार हो गई थी.

वहीं मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर अरेराज एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर जांच का जिम्मा दिया गया. घटना में एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को बुला कर जांच कराई गई. घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी पुलिस ने बरामद की. साथ ही वैज्ञानिक तरीके से जांच के दौरान पुलिस की शंका महिला की पुत्री सोनी कुमारी पर गई, जो फरार थी. उसके बाद सोनी कुमारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

बेटी का कई लोगों से था प्रेम प्रसंग

इसके बाद सोनी कुमारी से पूछताछ में उसने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली. दरअसल सोनी कुमारी का गांव के कई लोगों से प्रेम प्रसंग था. इसमें मां उसकी बाधक बन रही थी. मोहल्ले से बात सामने आने पर बेटी को ताना मारने के कारण बेटी ने मां की हत्या कर दी. गिरफ्तार सोनी कुमारी ने घटना में खुलासा करते हुए बताया कि मां मुझे हमेशा ताना मारती थी, जो मुझे पसंद नही था. इसलिए 4 जनवरी की सुबह में कुल्हाड़ी से हत्या कर बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गई.

वहीं अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि 4 जनवरी को हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घिवाढार गांव में मंजू देवी की हत्या उनकी बेटी सोनी कुमारी के जरिए कुल्हाड़ी से वार कर की गई. हत्या करने के बाद बेटी मां के पहने हुए कपड़े की धुलाई करने के बाद घर में ताला बंद कर फरार हो गई. बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: बिहार में असाध्य रोग से ग्रसित 35 शिक्षकों का हुआ तबादला, यात्रा भत्ता पर क्या है विभाग का फैसला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget