एक्सप्लोरर

Bihar: 'पीछा नहीं करो... गोली मार देंगे', बदमाशों की धमकी पर भी डटे रहे BJP सांसद, हीरो बनकर बॉडीगार्ड ने तीनों को दबोचा

Aurangabad News: बीजेपी के सांसद सुशील कुमार सिंह की जिले में खूब चर्चा हो रही है. सुशील कुमार सिंह एक महिला की शिकायत पर एक्शन में आ गए और चेन स्नेचरों को पकड़ लिया.

औरंगाबाद: बीजेपी (BJP) सांसद सुशील कुमार सिंह (Sushil Kumar Singh) पर बदमाशों ने शुक्रवार की दोपहर उस वक्त पिस्टल तान दी, जब सांसद चेन छीनकर बाइक से भाग रहे तीन बदमाशों का पीछा करने लगे. यह घटना बारूण थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर हुई. सांसद ने बताया कि सासाराम से वापसी के दौरान औरंगाबाद जिले की सीमा में बारूण थाना क्षेत्र में सोन पुल से गुजर रहे थे. इस दौरान एक बाइक पर पीछे बैठी रोती हुई महिला ने जोर से चिल्लाते हुए कहा कि मेरे गले से सोने का चेन छीनकर बदमाश बाइक से भाग रहे हैं. बदमाशों को पकड़ने के लिए आठ किमी तक पीछा किया. इसके बाद बदमाश पकड़े गए. 

'हमारा पीछा करना छोड़ दो'

बताया जा रहा है कि महिला की शिकायत के बाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने अपने वाहन के चालक को बाइक से भाग रहे तीनों बदमाशों का पीछा करने को कहा. पीछा करने के दौरान करीब पहुंचते ही चलती बाइक से बदमाशों ने सासंद पर पिस्टल तान दी और कहा कि हमारा पीछा करना छोड़ दो, नहीं तो गोली मार देंगे. इसके बावजूद उन्होंने बदमाशों का पीछा करते रहे. एनएच-19 पर करीब आठ किमी तक पीछा किया. इस बीच मधुपुर के पास बदमाश सड़क के दूसरे लेन में घुसकर भागने के लिए सड़क के कट से मुड़े लेकिन वहां बाइक समेत गिर पड़े. 

तीन बदमाशों के पास से हथियार बरामद

बाइक से गिरते ही तीनों बदमाश बाइक छोड़कर दौड़ते हुए खेतों की ओर भागने लगे. यह देख सांसद ने अपनी गाड़ी रोक दी. उनके अंगरक्षक ने तीनों बदमाशो को दौड़ाते हुए करीब 1.5 किमी तक पीछा किया. इस बीच बारूण थाना की गश्ती गाड़ी भी पहुंच गई और गश्ती में रहे जवानों ने भी बदमाशों का पीछा किया और काफी देर बाद तीनों बदमाश पकड़े गए. बदमाशों के पास से उनके अंगरक्षकों ने एक विदेशी पिस्टल, एक कट्टा, सात जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया. महिला से छीनी हुई चेन नहीं मिलने पर अंगरक्षकों ने पूछा तो बदमाशों ने बताया कि बाइक से गिरने के दौरान उस स्थान पर ही चेन गिर गया. वहीं, बाद में चेन भी मिल गया.

सांसद के अंगरक्षक होंगे पुरस्कृत 

इस मामले को लेकर औरंगाबाद की एएसपी स्वीटी सेहरावत ने शुक्रवार की रात्रि में एक वीडियो जारी कर बताया कि सोन नदी पुल पर चेन स्नेचिंग कर भाग रहे स्नैचरों को अपनी जान जोखिम में डालकर पकड़ने वाले बारुण गस्ती टीम के जवानों और इसमें शामिल सांसद सुशील कुमार सिंह के अंगरक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम कार्यक्रम का विरोध करने वालों को गिरिराज सिंह ने बताया तारकासुर, तैयारियों का लिया जायजा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'लाठी चले, गोली चले या गोला...
'लाठी चले, गोली चले या गोला..." पप्पू यादव ने दी पीएम मोदी को चेतावनी
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget