एक्सप्लोरर

मोतिहारी में ट्रैक्टर के रोटावेटर से कट कर टुकड़ों में बंटा किशोर, चालक ने शव को बोरे में भरकर फेंका

Minor Boy Died: मोतिहारी के अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित जांच पड़ताल की. उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया. 

Motihari News: मोतिहारी जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठ लोहियार के भगताहां टोला वार्ड नंबर आठ निवासी करीमन राम के पुत्र मनु कुमार की शुक्रवार को ट्रैक्टर के रोटावेटर से कट कर शरीर के टुकड़े-टुकड़े होने से मौके पर मौत हो गई. 

टुकड़े-टुकड़े हो गया शव

जानकारी के अनुसार प्रयाग राम का ट्रैकटर भाड़े पर खेत की जोताई करने प्रतिदिन की तरह उनके ही पुत्र अनिल राम ले गए थे. गांव के सरेह में खेत जोताई रोटावेटर से करने के दौरान साथ में गए गांव के ही मनु कुमार (15 साल) रोटावेटर के चपेट में आ गया. इस घटना में मनु कुमार का शव टुकड़े-टुकड़े हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद ट्रैकटर चालक अनिल राम ने खेत से शव को चुन-चुनकर एक बोरे में भरा और बोरे का मुहं बांध कर पास के झाड़ी में फेंक दिया. घटना में मृतक किशोर की पहचान मठलोहियार पंचायत के भगताहा टोला निवासी करीमन राम के 15 वर्षीय पुत्र मनु कुमार के रूप में की गई है.

मृतक मनु कुमार की मां रंभा देवी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रात में अपने पुत्र के घर नहीं आने पर खोज में जुटी रही. वहीं ट्रैक्टर वालों के घर गए तो देखा कि घर छोड़कर सभी फरार हैं. घर वालों के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने खोजबीन की तो खेत के बगल की झाड़ी में एक बोरे के अंदर शव के कई टुकड़े पाए गए. शव के मिलने के बाद किशोर की मां रंभा देवी और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही अरेराज डीएसपी रंजन कुमार व हरसिध्दि थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित जांच पड़ताल की. शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया. 

हरसिद्धि थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक मनु कुमार की मृत्यु ट्रैक्टर के रोटावेटर मशीन के चपेट में आने से हुई है. हालांकि अभी तक मृतक के परिजनों से किसी प्रकार का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.  

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार RJD को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव से पहले पूर्व सांसद के नाम पर लग सकती है मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget