एक्सप्लोरर

Bihar Tourism: सिर्फ राजगीर ही नहीं अब रोहतास में भी होगा सैलानियों का जमघट, जल्द ही बनने जा रहा इको टूरिज्म हब

Prem Kumar: मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में स्थित इन तीनों स्थलों को पर्यावरण अनुकूल पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है. टूरिज्म को इसके मजबूती मिलेगी.  

Rohtas Eco Tourism Hub: रोहतास जिले में पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार (Minister Prem Kumar) ने शुक्रवार को सासाराम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक महत्वपूर्ण घोषणा की. उन्होंने बताया कि जिले के तीन प्रमुख स्थलों– तुतला भवानी, गुप्ता धाम और मांझर कुंड को इको टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा. 

 इको टूरिज्म को मिलेगी मजबूती 

वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में स्थित इन तीनों स्थलों को पर्यावरण अनुकूल पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है. तुतला भवानी में पहले से ही इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई कार्य किए जा चुके हैं, जिन्हें और विस्तारित किया जाएगा.

रोहतास का गुप्ता धाम, जो धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है, इसके विकास के लिए पूर्व में एक करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई थी. अब वहां पर्यटकों की सुविधा के लिए विशेष पर्यावरण अनुकूल 'आल वेदर रोड' का निर्माण किया जाएगा, क्योंकि पारंपरिक पक्की सड़क का निर्माण वहां की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण संभव नहीं है. 

रोहतास में पर्यटन की अपार संभावनाएं

वर्षा ऋतु में पर्यटकों को आकर्षित करने वाले मांझर कुंड में बुनियादी सुविधाओं को विकसित किया जाएगा. इस क्षेत्र में पर्यटकों के लिए बेहतर आवास, पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी. मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि रोहतास में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. इन स्थलों को विकसित करने से स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और जिले में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी. राज्य सरकार इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही है और आने वाले समय में रोहतास को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः '6000 नहीं 551 रुपये में...', बिहार में खाने की प्लेट पर सियासत गरमाई, विजय सिन्हा ने किसे घेरा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget