एक्सप्लोरर

Bihar News: दहेज की सूली पर चढ़ी एक और विवाहिता, पिता ने कहा- ससुराल वालों ने मार डाला

Murder For Dowry: मृतका के पिता प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि रिया राज की शादी इसी साल 19 अप्रैल में हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद ही रिया को दहेज के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे थे.

Woman Murder In Araria: अररिया के सिमराहा थाना क्षेत्र के कुरुवा लक्ष्मीपुरा वार्ड संख्या 14 में मंगलवार की देर रात दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है. सूचना मिलने पर सिमराहा थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में कर बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा दिया. मृतका के पिता के आवेदन पर पति सहित ससुराल के पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

 छह महीने पहले अप्रैल में हुई थी शादी 

परिजनों ने बताया कि मृतका सिमराहा थाना क्षेत्र के कुरवा लक्ष्मीपुरा वार्ड संख्या 14 निवासी राहुल कुमार मेहता की पत्नी रिया राज थी. भागलपुर जिला के कहलगांव थाना क्षेत्र हरिचक गांव की रिया राज की शादी करीब छह माह पर्व राहुल से हुई थी. मृतका के पिता भागलपुर जिला के कहलगांव थाना क्षेत्र हरिचक गांव निवासी हैं. पिता प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि रिया राज की शादी इसी साल 19 अप्रैल को सिमराहा थाना क्षेत्र के कुरवा लक्ष्मीपुरा वार्ड संख्या 14 निवासी संजय मेहता के पुत्र राहुल कुमार मेहता के साथ हुई थी.

पिता ने कहा कि ससुराल वाले शादी के कुछ दिन बाद ही रिया को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे, जबकि बेटी की शादी में उपहार स्वरूप आठ लाख रुपये नगद भी दिए थे. इसके बावजूद तीन लाख रुपये की और मांग की जा रही थी. पीड़ित पिता ने बताया कि मंगलवार की शाम रिया के ससुराल वालों ने फौन पर बताया था कि पति-पत्नी ने आपस में झगड़ा कर खुद को घर में बंद कर लिया है. उसके दो घंटे बाद फिर फोन पर कहा कि रिया फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है.

आनन-फानन में जब रिया के ससुराल पहुंचे तो बेटी आंगन में चारपाई पर मृत पड़ी थी. परिजनों का कहना है कि रिया कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकती थी. परिजनों को पूरा विश्वास है कि पति सहित ससुराल वालों ने दहेज के लिए रिया की हत्या कर दी है.  

क्या कहते पुलिस अधिकारी? 

इधर सिमरा थाना अध्यक्ष प्रेम कुमार भारती ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हैं. मामले की जांच की जा रही है. दोषियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा.

ये भी पढ़ेंः Bihar Fire: पटना में कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, कई सिलेंडर फटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget