एक्सप्लोरर

बिहार : घर में घुसकर लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, पिता को बचाने आए बेटे को भी मारी गोली

अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को खुली चुनौती देते हुए खगौल थाने में एक लोको पायलट को गोली मार दी. जिसकी मौत मौके पर ही हो गई.

पटना: राजधानी पटना में अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को खुली चुनौती देते हुए खगौल थाने में एक लोको पायलट को गोली मार दी. जिसकी मौत मौके पर ही हो गई.अपराधियों का तांडव यहीं खत्म नहीं हुआ.इस गोलीबारी की आवाज सुनकर अपने पिता को बचाने आए बेटे को भी अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार पटना के खगौल थाना क्षेत्र में एक लोको पायलट पर सोमवार देर रात कुछ अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. लोको पायलट को तीन गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.बताते चलें कि जमालुद्दीनचक गांव में लोको पायलट के घर में घुसकर चार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया.

इस घटना के पीछे जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है जिसमें जमालुद्दीनचक गांव के रहने वाले सतेन्द्र कुमार सिंह की हत्या कर दी गई है, जबकि घटना में उनका बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है. इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है.

इस घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार देर रात चार अपराधी सतेन्द्र के घर में घुस आए और सत्येंद्र के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी. गोलियों की आवाज सुनकर पिता को बचाने आए बेटे अभिजीत कुमार को भी अपराधियों ने गोली मार दी जिससे अभिजीत गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते अंधेरे का फायदा उठाकर आराम से निकल भागे.

घटना के बाद परिजन दोनों को उठाकर दानापुर रेलवे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने सत्येन्द्र कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके बेटे को प्रथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. मगर परिजनों ने उसे एक निजी नर्सिंग होम में एडमिट किया है.

घटना की जानकारी मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची मामले की छानबीन में जुटी गई है. खगौल थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार मामला जमीनी विवाद से जुड़ा माना जा रहा है. पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही इस वारदात में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget